Home News Business

बीसी के पास पैसे लेने गए वृद्ध का शव मिला, मुर्कियां नहीं थी

Banswara
बीसी के पास पैसे लेने गए वृद्ध का शव मिला, मुर्कियां नहीं थी
@HelloBanswara - Banswara -

कांगलिया व बोरभाटोड़ गांव की सीमा पर शव के पास बैंक डायरी पड़ी थी, हत्या की आशंका

आनंदपुरी थाना इलाके के कांगलिया और बोरभाटोड गांव की सीमा पर शुक्रवार के वृद्ध का शव मिला। छाजा पंचायत के भोजेला गांव का 85 वर्षीय धनजी पुत्र नगा पगी गुरुवार सुबह 10.30 बजे घर से बोरी गांव में बीसी के पास रुपए लेने जाने का कहकर बैंक डायर लेकर निकला था, जो दोपहर तक घर नहीं आए तो परिजनों ने गांव और आसपास ढूंढा, लेकिन रात तक नहीं मिला। शुक्रवार सुबह बेटा रूपा फिर से ढूंढने निकला, बरजड़िया, बोरवानिया, कांगलिया के ऊपरफला मंे लाेगों से पूछा तो सूचना मिली कि कांगलिया और बोरभाटोर की सीमा पर वृद्ध का शव पड़ा है, मौके पर जाकर देखा तो धनजी का शव था। इसके बाद आनंदपुरी थाने में सूचना दी। सीआई कपिल पाटीदार मय जाब्ता पहुंचे और जांच की तो धनजी के सिर पर गहरा घाव और पैरों मंे चोट के निशान थे। इससे प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से हत्या कर शव यहां डाला जाना पाया गया। शव के पास बैंक डायरी पड़ी थी। कानों मंे पहनी सोने की कड़ियां (मूर्कियां) गायब थी। इससे यह जाहिर होता है कि रुपए और जेवर चुराने के बाद उसकी हत्या कर दी। धनजी के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पिता की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। डिप्टी गोपीचंद मीणा और एफएसएल टीम डॉग स्कवायड लेकर मौके पर पहुंची और आसपास 500 मीटर के दायरे में छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×