Home News Business

पड़ोली गोवर्धन की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का शव गेमन पुल के पास टापू पर मिला

Banswara
पड़ोली गोवर्धन की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का शव गेमन पुल के पास टापू पर मिला
@HelloBanswara - Banswara -

नापला पंचायत का मामला, वॉट्सएप के माध्यम से हुई महिला की पहचान

 

बांसवाड़ा-रतलाम मुख्य मार्ग के गेमन पुल के माही बैकवाटर के एक टापू में शनिवार को एक महिला का शव के पड़ा मिला। जिस पर आंबापुरा थाना के पाड़ला चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पानी में पड़े महिला के शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालकर बांसवाड़ा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पाड़ला चौकी प्रभारी रवि थापा ने बताया कि शनिवार की दोपहर नापला पूर्व सरपंच लक्ष्मणलाल भगोरा ने फोन पर सूचना दी कि रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग के गेमन उनसे के नीचे कुछ ही दूर बने एक टापू में किसी महिला का पड़ा हुआ है, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर मुख्य सड़क से करीब सौ मीटर दूर एक टापू में किनारे पर पानी में महिला का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था।

ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक महिला पड़ोली गोवर्धन निवासी 32 वर्षीय सोना पत्नी शंकरलाल डोडियार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। मृतका का पीहर तेजपुर के पास रामोर वड़ली में है। उक्त जानकारी वहां के आसपास के एक जनप्रतिनिधि ने व्हाट्सएप के माध्यम से मृतक महिला के बारे में मिली सूचना के आधार पर जानकारी बताई।

महिला के घर से निकलने व शव के माही बेक वाटर में मिलने के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। रविवार सुबह मृतका के परिजनों के आने के बाद ही इस मामले में पूरी जानकारी हो पाएगी।

शेयर करे

More news

Search
×