Home News Business

प्रधानमंत्री आवास योजना में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार, गरीबों के आवास भी ले उड़े अमीर

Banswara
प्रधानमंत्री आवास योजना में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार, गरीबों के आवास भी ले उड़े अमीर
@HelloBanswara - Banswara -

अगर भ्रष्टाचार की पूरी इबारत पढ़नी हाे ताे अानंदपुरी की कानेला ग्राम पंचायत चले अाइए। सीएम अावास, इंदिरा अावास, प्रधानमंत्री अावास, हैंडपंप, कुअां निर्माण...प्रत्येक काम में एेसे-एेसे घपले है कि देखकर अाप भी दंग रह जाएंगे। यहां लगातार घाेटालाें की शिकायत पर भास्कर रिपाेर्टर ने एक माह तक पड़ताल कर सबूत जुटाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने 2022 तक हर जरूरतमंदों काे पक्का मकान दिलाने का सपना दिखाया, लेकिन उनके इस सपने का यहां किस कदर खिलवाड़ हाे रहा है... अाइए अापकाे बताते है।

ग्राम पंचायत कानेला में 2011-12 से सीएम आवास, इंदिरा आवास अाैर प्रधानमंत्री आवास योजना में अभी तक 890 आवास बने हैं। भास्कर संवाददाता ने याेजनाअाें के लाभार्थियाें की सूची की पड़ताल की तो सामने आया कि इनके 10 फीसदी मकान भी माैके पर नहीं बने है। फोेटो और मकान किसी का दिखा दिया फिर अकाउंट नम्बर किसी अाैर का देकर पैसा उठा लिया। कई लोगों के सूची में नाम ही नहीं है। किसी में पिता की भी कोई जानकारी नहीं दी। ऑनलाइन में भी केवल आईडी नम्बर दिखा दिया गया और पैसे उठा लिए गए। रसूखदाराें ने एक ही परिवार में पति-पत्नी, माता-पिता के नाम से अलग-अलग अावास अावांटित करा लिए। सोहन/वेलजी डामोर काे 2017 में प्रधानमंत्री आवास मिला। उनकी पत्नी कांता को 2014 में इंदिरा आवास पहले ही मिल चुका था। कांता ने फिर 2018-19 में पिता के सरनेम से प्रधानमंत्री आवास ले लिया। उसके पिता वेलजी को भी इसी साल प्रधानमंत्री आवास मिल गया, जबकि माता गलुड़ी 2013 में ही सीएम आवास ले चुकी है। यह सिर्फ बानगी है। भ्रष्टाचार की एेसी लंबी फेहरिस्त है। सरकारी कर्मचारियाें ने भी अावास याेजना में राशि उठा ली। 70 से अधिक मकान तो अपने चेहतों को एक नहीं दाे-तीन बार अावंटित कर दिए। इसके विपरीत जरूरतमंद अाज भी झाेपड़ाें में ही रह रहे हैं। ग्राम पंचायत से लेकर पंचायत समिति और जिला परिषद तक इंदिरा आवास के 328 और पीएम आवास के 562 मकानाें में भ्रष्टाचार की शिकायत पहुंच चुकी है। इस संबंध में जिला परिषद सीईओ गोविंद सिंह रणावत का कहना है कि कानेला ग्राम पंचायत में आवास योजना को लेकर गड़बड़ी की शिकायत मेरे पास आई है। इस मामले में बीडीओ से रिपोर्ट मांग रखी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

पूरा सिस्टम मिला हुअा... मकान बनने तक पांच बार होती है जांच, कही भी नहीं पकड़े गए
पंचायत स्तर पर मकान आवंटन से मकान पूरा होने तक ग्रावि अधिकारी या पंचायत कनिष्ठ सहायक जांच करता है।
1. सबसे पहले जिनका मकान बनना है उसे निवास की फोटो ली जाती है। फिर जहां निर्माण होना है वहां की फोटो।
2. दूसरी किश्त खाते में आती है और सीढियों तक िनर्माण हो उसकी फोटो।
3. फाइनल किश्त मकान की छत लग जाने पर मिलती है, उसकी फोटो होती है। आखिर में मकान पूरा होने पर फोटो लेते है।

फाेटाे किसी का, मकान किसी दूसरे का, किश्तें उठती रही... रसूखदारों में बार-बार बंटते रहे अावास
1 कमली/कुहगा(खूटा फारकी)- कमली को तीन बार इंदिरा आवास मिला। (2013-14, 2014-15, 2014-15) कमली के पति कुहगा ने 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास भी प्राप्त किया।
2 कृष्णलाल/ पुंजा (नवागांव) - 2014-15 में दो बार इंदिरा आवास मिला।
3 नाथू/ पुंजा (कानेला) - 2014-15 में दो बार इंदिरा आवास मिला।
4 चम्पा देवी/धुलेश्वर (कानेला) - 2014-15 में दो बार इंदिरा आवास मिला। पति धुलेश्वर को 2016-17 में पीएम आवास भी मिल गया।
5 काना / प्रेमचंद ढोली (कानेला)-2018-19 में प्रधानमंत्री आवास भी प्राप्त किया। पत्नी नवली को भी 2013-14 में इंदिरा आवास मिला।
6 चेतन/हुक्का (कांगलिया)- 2012-13 में सीएम आवास मिला। पिता हुका काे 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास भी मिल गया।
7 सोहन/वेलजी डामोर(कानेला)-2017 में प्रधानमंत्री आवास मिला। {पत्नी कांता को 2014 में इंदिरा आवास मिला। {फिर पत्नी कांता ने पिता के सर नेम से 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास ले लिया। {फिर पिता वेलजी को 2018-19 में पीएम आवास भी मिल गया। {फिर माता गलुड़ी को 2013 में सीएम आवास भी मिल गया।
8 नाथूलाल/लाबा (कानेला)-2012-13 में सीएम आवास मिला। पत्नी गंगा ने अपने पिता का सर नाम लगाकर 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास भी ले लिया।

ये सात बातें जो आवास योजना के लिए पात्रता
{दुपहिया/तिपहिया/ चौपहिया वाहन/मछली नाव नहीं होनी चाहिए। {मेकेनाईज्ड तिपहिया/चौपहिया वाहन कृषि उपकरण नहीं होने चाहिए।
{परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए। {स्वयं के पास फ्रिज नहीं होना चाहिए। {स्वयं के पास लैंडलाइन फोन नहीं होना चाहिए।
{किसी अन्य आवास योजना से पूर्व में लाभान्वित नहीं होना चाहिए। {परिवार के किसी भी सदस्य की आय अधिकतम 10 हजार प्रतिमाह से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

खुद सरकारी शिक्षक और पिता भी सरकारी शिक्षक, जिनका मकान कानेला में मुख्य सड़क पर ही बना हुआ है। अपात्र होते हुए योजना का लाभ लिया।
20 ललिता/ निकलेश (खूटा फारकी) इनको 2011-12 में सीएम आवास मिला। पति निकलेश को 17-18 में पीएम आवास मिला।
21 शीला/ लक्ष्मण लाल (कानेला)- 2012-13 में सीएम आवास मिला। पति लक्ष्मण ने 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास भी लिया।
22 मोगी/गटू (खूटा फारकी)- 2011-12 में सीएम आवास मिला। {फिर मोगी ने पिताजी का नाम लगाकर 2018-19 में पीएम आवास मिला। {पति गटू ने 18-19 में पीएम आवास लिया।
23 बबली/ महेंद्र(कानेला)-2012-13 में इंदिरा आवास मिला। पति महेंद्र को 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास भी लिया।
24 चम्पी/ कबील(खूटा फारकी)-2013-14 में इंदिरा आवास मिला। पति कबील को 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास भी लिया।
25 चम्पी/ वागा(कानेला)-2013-14 में इंदिरा आवास मिला। पति वागा को 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास भी लिया।
26 सबुड़ी/ लालशंकर (कानेला)-2013-14 में इंदिरा आवास मिला। पति लालशंकर ने 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास भी लिया।
27 सेव/ छगन (कानेला)-2013-14 में सीएम आवास मिला। फिर सेव ने पिता का नाम लगाकर 2017-18 पीएम आवास भी लिया।
28 रूपलाल/ कुबेर पटेल(कानेला)- जिनकी मृत्यु 10 साल पहले ही हो गई फिर भी इनके नाम 2018-19 में पीएम आवास लिया।
29 ममता/ रुपलाल (कानेला)-2012-13 में सीएम आवास ले लिया लेकिन उससे पहले ही शादी हो चुकी थी।
14 निर्मला/दीपक(कानेला)-2013-14 में सीएम आवास। पति दीपक को 18-19 में पीएम आवास मिला।
15 कमली/नाथा (कानेला)-इनको 2011-12 में सीएम आवास मिला। पति नाथा को भी 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास मिल गया।
16 शांती/मनोहर(कानेला)-2014-15 में इंदिरा आवास मिला। पति मनोहर को भी 2019-20 में भी प्रधानमंत्री आवास मिल गया।
17 नानजी/ भेमा (खूटा फारकी)- 2011-12 में सीएम आवास मिला। फिर 15-16 में इंदिरा आवास मिला।
18 रमीला/ सोमेश्वर(खूटा फारकी)-2015-16 में इंदिरा आवास भी मिला। पति सोमेश्वर को 2018-19 में पीएम आवास भी मिला।
19 चम्पा/ भगवती(खूटा फारकी)- 2011-12 में सीएम आवास मिला। पति भगवती को 2018-19 में पीएम आवास भी मिल गया।
9 रमेश/लवजी (कानेला)- 2012-13 में सीएम आवास मिला। 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास भी मिल गया। पंचायत का मूल निवासी भी नहीं है।
10 रमतु/अजमाल(पचौर) - 2012-13 में सीएम आवास मिला। पति अजमाल को भी 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास मिल गया।
11 रमीला/नरेश(खूटा फारकी)- 2012-13 में सीएम आवास मिला। पति नरेश को 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास मिल गया।
12 सीता/ राजेंद्र(कानेला)- 2013-14 में सीएम आवास मिला। पति राजेंद्र को भी 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास मिल गया।
13 बबली/ नानुलाल (कानेला)-2013-14 में सीएम आवास मिला। पति नानुलाल को भी 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास मिल गया।
सरकारी कर्मचारी भी मकान लेने के लिए बन गए गरीब
जशोदा देवी काे पीएम आवास 2016-17 में मिला जो कागजों में पूरा हो गया है। इनके पिता जगन प्रसाद जेईएन हैं। बहादुर सिन्हा काे 2017 में पीएम आवास मिला, जो कागजों में पूरा हो गया है। पिता चाहबवी सरकारी अध्यापक हैं। मंजू देवी काे आवास 2019 में मिला। एक किश्त ले ली गई है। कागजों में काम चल रहा है। पति लाली बादरा सरकारी अध्यापक हैं। जयकृषण पटेल काे 2018 में पीएम आवास मिला था जो पूरा हो गया। पिता जवाहरलाल सरकारी अध्यापक है।
भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

 

भास्कर ऑडिट

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×