Home News Business

कागदी बांध में चलेगी 10 सीटर स्पीड बोट

Banswara
कागदी बांध में चलेगी 10 सीटर स्पीड बोट
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा | अगर अापकाे पानी का एडवेंचर पसंद है अाैर तेज रफ्तार से बाेटिंग का लुत्फ उठाना चाहते है ताे जल्द ही कागदी पिकअप वियर में सुविधा जल्द ही शुरू हाेने जा रही है। खास बात यह है कि पूरी तरह हाईटेक अाैर अाधुनिक तकनीक से लेस यह बाेट 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है। बाेटिंग का संचालन करने वाले अशाेक कुमार मेवाड़ ने बताया कि पहले 10 सीटर बाेट की सुविधा शुरू की। प्रशासन अाैर नगर परिषद की मंशा पर सैलानियाें के लिए एक अाेर नई बाेट मंगवाई है। यह 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पानी पर चलती है। बाेट का शुक्रवार काे ट्रायल भी पूरा कर लिया। कागजी अाैपचारिकता पूरी कर 26 जनवरी के दिन इसे अामजन के लिए शुरू करने का प्रयास कर रहे है।

अब कागदी पिकअप वियर में रिंग राेड बनाने की याेजना
इधर, सैलानियाें के ठहराव के लिए प्रशासन अाैर नगर परिषद बांध इलाके में रिंग राेड बनाने की याेजना पर काम कर रहा है। इसके लिए बीते एक सप्ताह से बांध इलाके में रिंग राेड बनाने के लिए पानी भराव क्षेत्र का सर्वे कराया जा रहा है। इसके पीछे मंशा यह है कि यहां अाने वाले सैलानियाें का ठहराव सुनिश्चित किया जाए। रिंग राेड के साथ ही यहां पर्यटकाें काे चाय-नाश्ते की सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा परिवार के साथ यहा टहलने का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

शेयर करे

More news

Search
×