Home News Business

पेट्राेल डीजल के बढ़ते दामाें का विरोध केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Banswara
पेट्राेल डीजल के बढ़ते दामाें का विरोध केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
@HelloBanswara - Banswara -

दिनाेदिन बढ़ते पेट्राेल डीजल के दामाें से समाज का हर तबका प्रभावित हो रहा है। सबसे बड़ा अार्थिक संकट इसलिए मंडरा रहा है कि इनके दाम बढ़ने से अब दूसरी हर वस्तुअाें के दामाें में भी बढ़ाेतरी हाे रही है, क्याेंकि ट्रांसपाेर्टेशन महंगा हाेने लगा है। जिले में पेट्राेल डीजल के दामाें में बढ़ाेतरी पर विराेध प्रदर्शन शुरू हाे गया है अाैर इसकी शुरुअात काॅलेज छात्राें द्वारा की गई है। अगर यही स्थिति रही ताे अागामी समय में यह िवराेध प्रदर्शन अाैर अांदाेलन तेज हाे जाएंगे। यह कहना है इन्हीं छात्राें का। साेमवार काे इसे लेकर एसटीएससी छात्रसंघ अाैर एनएसयूअाई की अाेर से गाेविंद गुरु काॅलेज के मुख्य गेट के बाहर विराेध प्रदर्शन किया गया। छात्राें ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की और प्रधानमंत्री का पुतला जलाया।

छात्राें की नाराजगी का बड़ा कारण यह था कि काॅलेज में अाने वाले अधिकांश छात्र जनजाति वर्ग से जुड़े हैं, जाे दूर दराज के गांवाें से शहर में पढ़ाई के लिए अाते हैं। जहां एक अाेर छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण यह विद्यार्थी पहले ही अार्थिक रूप से परेशान हैं, एेसे में पेट्राेल डीजल के दाम बढ़ाकर अाफत बढ़ गई है। सीधे ताैर पर हर विद्यार्थी इससे प्रभावित हाे रहा है। एक ताे पहले से काेराेना महामारी से लाेग उबरे नहीं है अाैर अब यह महंगाई प्रभावित कर रही है। एनएसयूअाई प्रदेश सचिव अरविंद सीता डामोर ने बताया कि आज हर चीज के दामों में केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी कर दी है पेट्रोल से लेकर पढ़ाई में काम आने वाली कॉपियों किताबों तक कोचिंग की फीस में भी बढ़ोतरी हो गई ऐसी स्थिति में छात्र कैसे पढ़ाई करें। अगर समय रहने दामाें में कमी नहीं की जाती है ताे छात्रसंघ ब्लॉक और जिलास्तर पर उग्र आंदोलन करेगा। इस दाैरान अध्य्क्ष आसिफ खान, पूर्व कॉलेज अध्यक्ष मनोज डामोर, पूर्व कॉलेज उपाध्यक्ष कांतिलाल निनामा, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र भाभाेर, प्रकाश, विशाल, नवीन, गंगाराम, विजयलाल, केशुराम, अमिताभ, नीलेश, अजय खराड़ी, गाेविंद, विनाेद, शैलेंद्र, सुभाष आदि मौजूद रहे।

शेयर करे

More news

Search
×