Home News Business

शान्ति नाथ विधान आयोजन द्वारा विश्व शांति की कामना

Banswara
शान्ति नाथ विधान आयोजन द्वारा विश्व शांति की कामना
@HelloBanswara - Banswara -

दशा हुमड़ दिगम्बर जैन समाज ड्डूका द्वारा रविवार 15 सितम्बर को पार्श्व सभागार में विश्व शांति की कामना के साथ पंडित वरुण भैयाजी के आचार्यत्व में शांतिनाथ विधान का आयोजन भक्ति भाव से किया गया।

प्रातः जिनालय से शांतिनाथ भगवान की प्रतिमाको राकेश सुखलाल शाह परिवार द्वारा गाजेबाजे के साथ आयोजन स्थल तक लाया गया। श्रीजी का जलाभिषेक आयुष नमन अनिल कोठिया परिवार द्वारा किया गया। मुख्य मंगल कलश कुसुम अजीत कोठिया परिवार ने किया। चार अन्य दिशाओं के मंगल कलश निशा राजेन्द्र कोठिया, सरिता अशोक कोठिया, जयश्री नाथूलाल शाह,सुधीर सेठ परिवार ने स्थापित किये। आचार्य विद्यासागरजी की तस्वीर का अनावरण अविन अजीत कोठिया ने किया तो दीप प्रज्वलन राजेन्द्र कोठिया ने किया। चार वलय में शान्तिनाथ भगवान को अर्घ्य समर्पण के साथ समाज का यह भव्य आयोजन विश्व शान्ति की कामना के साथ सम्पन्न हुआ। समाज अध्यक्ष राकेश शाह एवं जैन युवासमिति अध्यक्ष वस्तुपाल शाह ने सभी समाजजनों का आयोजन को सफलता प्रदान करने आभार माना।

शेयर करे

More news

Search
×