Home News Business

आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब नहीं बंटेगा सड़ा चना कलेक्टर की रोक, मंत्री ने जांच के आदेश दिए

Banswara
आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब नहीं बंटेगा सड़ा चना कलेक्टर की रोक, मंत्री ने जांच के आदेश दिए
@HelloBanswara - Banswara -

प्रदेश के 13 जिलों में खराब हुए चने के मामले के खुलासे के बाद अब रसद विभाग बैकफुट पर दिखाई दे रहा है। खराब चने का अब आंगनबाड़ी केंद्र पर वितरण नहीं होगा। इसके लिए जिला स्तर पर ही रोक लगा दी है। इस मामले को लेकर खाद्य राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने जांच कराने के लिए कहा है।


दूसरी ओर, देखने आया कि खराब चने को रसद विभाग ने आंगनबाड़ियों में वितरण में तेजी दिखाई। विभाग की ओर से आंगनबाड़ियों में वितरण का आदेश जारी हुआ उस समय भी कई जगहों पर चना खराब हो गया था। करीब एक सप्ताह पहले बांसवाड़ा जिले में 606 क्विंटल का स्टॉक बचा हुआ था, जो अब केवल 136 क्विंटल ही शेष बचा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि विभाग ने चना वितरण में कितनी तेजी दिखाते हुए केवल एक सप्ताह में ही 470 क्विंटल चने का वितरण कर दिया। इधर, महिला एवं विकास विभाग की भी इस मामले में लापरवाही सामने आई है। पहले जब रसद विभाग ने सूची मांगी थी तब उन्होंने समय पर सूची नहीं दी। अब उप निदेशक मंजू परमार इस मामले में बातचीत करने से ही भाग रही हैं।


खराब चने का नहीं होगा वितरण: डीएसओ
राशन डीलरों के यहां पड़े खराब चने का वितरण रोकने के आदेश दिए हैं। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने भी इस संबंध में विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं। खराब चने का वितरण बिलकुल कहीं भी नहीं किया जाएगा। अगर खराब चना है तो उसका वितरण नहीं करने को कहा है। इसके साथ ही विभाग की ओर से भी राशन डीलरों के यहां जांच भी की जाएगी ताकि सच्चाई सामने आए। -राजकुमार सिंह, कार्यवाहक, डीएसओ

शासन सचिव से बात करेंगे, जांच होगी: खाद्य मंत्री
अगर साबूत चना कहीं पर भी खराब हुआ है तो इसकी जांच की जाएगी। अभी मैं इसके बारे में शासन सचिव से चर्चा करके जानकारी लूंगा। जो भी कारण रहे हैं या ऐसा क्यों हुआ कि चना खराब हो गया। कहां खराब हुआ है, इसकी क्या वजह रही। इसकी विभाग से जांच करवाएंगे ताकि अगली बार ऐसा ना हो। इसके लिए मैं शासन सचिव से बात कर रहा हूं। -सुखराम विश्नोई, खाद्य राज्य मंत्री

ये सबूत है चना खराब होने के...राशन डीलर लिखित में दे रहे हैं कि चना खाने लायक नहीं रहा

एक साल पहले आया था, 4.64 क्विंटल खराब हाे चुका है चना

 एक साल पहले चना आया था, जो कि अब चने की मात्रा खाने योग्य नहीं हैं। खराब हो चुका है जिसकी मात्रा 4.64 क्विंटल है। इसलिए रसद विभाग इस चने को जमा करें। -दिता पिता वागजी, राशन डीलर पं. मुंदड़ी

6.80 क्विंटल खाने लायक नहीं रहा चना, वापस भेजना है

साल भर पहले मेरे पास चना आया था। यह चना अब खाने योग्य नहीं है। यह अब खराब हो चुका है। जिसकी मात्रा 6.80 क्विंटल है। जिसे वापस रसद विभाग में जमा करवाना है। -जयंतीलाल पिता परथेग, राशन डीलर, लोहारिया भाग प्रथम

5.97 क्विंटल चना खराब, आंगनबाड़ी में नहीं दे सकते हैं

 साल भर पहले चना आया था। अब चना खाने योग्य नहीं रहा है। यह खराब हो चुका है। अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं दे सकते। चने का वजन 5.97 क्विंटल है। वापस जमा करें। -उचित मूल्य की दुकान, लेम्पस पाटन भाग दो

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×