Home News Business

रोडवेज की ग्रामीण सेवा शुरू, कल से चलेगी 4 नई बसें

Banswara
रोडवेज की ग्रामीण सेवा शुरू, कल से चलेगी 4 नई बसें
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा | लोगों की मांग के अनुरुप लगातार रोडवेज बसों के संचालन के रूट बढ़ रहे हैं। वहीं सोमवार से अब रोडवेज की ग्रामीणों में बसें चलेंगी। डिपो के मुख्य प्रबंधक रवि मेहरा ने बताया कि सोमवार को 4 नई बसों का संचालन शुरू होगा। जिसमें मुख्यत: आनंदपुरी और सीमलवाड़ा के लिए भी रोडवेज बसें चलेगी। बांसवाड़ा से डूंगरपुर के लिए सुबह 9.30 बजे चलेगी। इसी बीच बस का ठहराव परतापुर और सागवाड़ा रहेगा। फिर डूंगरपुर से वापसी दोपहर 1.30 बजे चलेगी। बांसवाड़ा से आनंदपुरी के लिए सुबह 10.30 बजे चलेगी। इस बीच बागीदौरा और चांदरवाड़ा ठहराव रहेगा। आनंदपुरी से वापसी दोपहर 1.30 बजे होगी। फिर बांसवाड़ा से आनंदपुरी के लिए शाम 4.30 बजे चलेगी। फिर वापसी सुबह 7 बजे आनंदपुरी से रवाना होकर सुबह 9.30 बजे बांसवाड़ा पहुंचेगी। बांसवाड़ा से सीमलवाड़ा के लिए दोपहर 12 बजे रवाना होगी। इस बीच परतापुर और सागवाड़ा ठहराव रहेगा। फिर सीमलवाड़ा से वापसी सुबह 6.30 बजे होगी। बांसवाड़ा से उदयपुर के लिए दोपहर 3 बजे चलेगी। उदयपुर से वापसी सुबह 11 बजे होगी।

शेयर करे

More news

Search
×