Home News Business

धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा- भारत और चीन में अच्छे रिश्ते जरूरी, आर्थिक तौर पर दोनों बड़ी शक्तियां

Banswara
धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा- भारत और चीन में अच्छे रिश्ते जरूरी, आर्थिक तौर पर दोनों बड़ी शक्तियां
@HelloBanswara - Banswara -

ऊना. तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा कि भारत और चीन के बीच में अच्छे रिश्ते होना बहुत जरूरी है। क्योंकि दोनों देशों की सभ्यताएं बहुत पुरानी हैं और आर्थिक तौर पर दोनों बड़ी शक्तियां हैं। ऐसे में भारत और चीन के बीच अच्छे रिश्ते बेहद आवश्यक हैं। यह बात रविवार को दलाईलामा ने चंडीगढ़ जाते समय यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही।

तिब्बत की आजादी के सवाल पर उन्हाेंने कहा कि वर्ष 1974 में हमने तय किया कि चीन से आजादी की मांग नहीं की जाएगी। चीन में रहते हुए तिब्बती सिर्फ अपनी संस्कृति के संरक्षण के लिए कुछ अधिकारों की मांग कर रहे हैं। दलाईलामा ने कहा कि हम तिब्बती नालंदा दर्शन का अनुसरण कर रहे हैं। नालंदा दर्शन तर्क पर आधारित है। उन्होंने कहा कि आज चीन के कुछ बुद्धिजीवी भी मानते हैं कि तिब्बती बौद्ध धर्म पौराणिक नालंदा परंपरा के अनुसार है, जो पूरी तरह से विज्ञान पर आधारित है।

शेयर करे

More news

Search
×