Home News Business

रतनसिंह काे सदर थाने का जिम्मा, 18 एएसआई काे थाने और चाैकी पर लगाया

Banswara
रतनसिंह काे सदर थाने का जिम्मा, 18 एएसआई काे थाने और चाैकी पर लगाया
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा | एसपी कावेंद्रसिंह सागर ने बुधवार काे एक आदेश जारी कर मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी सीआई रतनसिंह को सदर थानाप्रभारी नियुक्त किया। वहीं एक अन्य आदेश तहत पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक शंभूसिंह काे हाउसिंग बोर्ड पुलिस चाैकी, महेंद्रसिंह काे चाैकी राजतालाब, सहायक उपनिरीक्षक छत्र सिंह काे अरथूना, नटवरलाल काेतवाली, विवेक भान सिंह काे पाटन, सदर थाने से हैड कांस्टेबल चंद्रवीर सिंह काे वृत्त कार्यालय बांसवाड़ा, विट्ठल पाटीदार काे कलिंजरा से वृत्त कार्यालय बागीदाैरा, महीपालसिंह काे बागीदौरा चाैकी से माेटागांव भेजा है। इसी प्रकार एक अन्य आदेश के जरिए पुलिस लाइन से सहायक उपनिरीक्षक रणजीतसिंह काे कुशलगढ़, हमेरलाल काे विभागीय जांच प्रकोष्ठ अपराध शाखा, चंद्रवीर सिंह काे बागीदौरा चाैकी, जयसिंह काे लाेहारिया, वीरभद्रसिंह काे कलिंजरा, विद्या कुमारी काे काेतवाली, लाड कुंवर काे अपराध शाखा, भरत कुमार काे सदर, नारायणलाल काे अरथूना, मनोहरलाल काे भूंगड़ा, राजमल काे खमेरा, सरदार सिंह काे अानंदपुरी, ईश्वरसिंह काे माेटागांव, माेविंदलाल काे काेतवाली, प्रभुलाल काे कुशलगढ़ से रिजर्व पुलिस लाइन, प्रवीण सिंह काे अपराध शाखा से रिजर्व पुलिस लाइन, बागीदौरा चाैकी से मनोहरसिंह काे कुशलगढ़, राजतालाब चाैकी से नारायणसिंह के काेतवाली भेजा है। अपराध अनुसंधान सेल से उप पुलिस अधीक्षक देवाराम काे जाेधपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी सीबी का जिम्मा साैंपा है।

भवानीसिंह पालावत सीईओ होंगे

प्रदेश में मंगलवार को आरएएस के तबादले हुए। इसमें बांसवाड़ा जिला परिषद के सीईओ नरेश कुमार मालव की जगह भवानीसिंह पालावत को लगाया है, जो अतिरिक्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा में कार्यरत हंै। वहीं मालव को कोटा तकनीकी विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार बनाया है। इसके अलावा जिले में एसडीएम बदले गए हैं। कुशलगढ़ एसडीएम विजयेश पंड्या को घाटोल, बिलाड़ा एसडीएम रामचंद्र खटीक को आनंदपुरी, आनंदपुरी एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद को एसडीएम नगर भरतपुर, बद्रीलाल सुथार को साबला से कुशलगढ़ और घाटोल एसडीएम बिंदुबाला को उप निदेशक आईसीडीएस उदयपुर लगाया है।

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×