Home News Business

बांसवाड़ा के प्रो. त्रिवेदी अब जोधपुर जेएनवी विश्वविद्यालय के कुलपति

Banswara
बांसवाड़ा के प्रो. त्रिवेदी अब जोधपुर जेएनवी विश्वविद्यालय के कुलपति
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| राज्यपाल कलराज मिश्र ने जोधपुर स्थित जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति कर दी है। अब विश्वविद्यालय का जिम्मा बांसवाड़ा निवासी प्रो. प्रवीण चंद्र त्रिवेदी निभाएंगे। प्रो. त्रिवेदी मूलत: तलवाड़ा कस्बे के हैं। हालांकि परिवार बाद में बांसवाड़ा में बस जाने के कारण शहर के नागरवाड़ा में उनका बचपन गुजरा। वर्तमान में त्रिवेदी जयपुर में निवासरत हैं। वनस्पति शास्त्र में प्रो. त्रिवेदी द्वारा अब तक 170 पुस्तकें लिखी जा चुकी हैं, जो अपने विषय में विश्व रिकॉर्ड है। उच्च स्तरीय पत्रिकाओं में उनके 350 से अधिक शोध प्रकाशित हो चुके हैं। 44 विद्यार्थियों ने उनके मार्गदर्शन में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। वे 12 अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं के संपादक मंडल में शामिल हैं। 10 प्रमुख वैज्ञानिक एकेडमी के फैलो चुने गए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के 21 बड़े प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। उन्होंने 40 साल तक राजस्थान विश्वविद्यालय में वनस्पति शास्त्र विभाग में प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

शेयर करे

More news

Search
×