Home News Business

कन्या भ्रूण हत्या रोकना डॉक्टरों का कर्तव्य:9799997795 पर दे सकेंगे कन्या भ्रूण हत्या की जानकारी

Banswara
कन्या भ्रूण हत्या रोकना डॉक्टरों का कर्तव्य:9799997795 पर दे सकेंगे कन्या भ्रूण हत्या की जानकारी
@HelloBanswara - Banswara -

कन्या भ्रूण हत्या रोकना डॉक्टरों का कर्तव्य है। यदि कहीं भनक भी लगे तो हमें अलर्ट हो जाना चाहिए। तहकीकात कर भ्रूण हत्या को रोकना चाहिए। यह उद्बोधन सीएमएचओ डॉ. एचएल ताबियार ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर समुचित प्राधिकारियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण में दिया। उन्होंने गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीकी अधिनियम 1994 के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान समुचित प्राधिकारियों की शक्तियों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर पीसीपीएनडीटी अधिकारी हरिकांत शर्मा ने पीसीपीएनडीटी एक्ट की विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या में लिप्त होने का संदेह पर व्हाट्सएप नंबर 9799997795 पर भी सूचना दी जा सकती है। अंत में आईईसी सीओ अमित शाह ने बेटियों के महत्व पर संक्षेप में उद्बोधन एवं कविता सुनाई।

शेयर करे

More news

Search
×