Home News Business

प्रेग्नेंट महिला की ईंट मारकर आंख फोड़ी:भाभी को पीट रहे देवर को रोकने गई थी, ऑपरेशन से 7 माह के गर्भ पर संकट

Banswara
प्रेग्नेंट महिला की ईंट मारकर आंख फोड़ी:भाभी को पीट रहे देवर को रोकने गई थी, ऑपरेशन से 7 माह के गर्भ पर संकट
@HelloBanswara - Banswara -

भाभी से मारपीट कर रहे (चचेरे) देवर ने बीचबचाव करने आई पड़ौसन की आंख फोड़ डाली। पड़ौसन 7 माह के गर्भ से है, जिसकी एक आंख से पूरी तरह दिखना बंद हो गया है। अब ऑपरेशन की जरूरत है, लेकिन लेकिन प्रेग्नेंसी के कारण यह संभव नहीं है इसलिए डॉक्टर्स ने गर्भपात की सलाह दी है। महिला का यह पहला गर्भ है। दो साल पहले विवाह हुआ था और ये उसकी पहली संतान है, लेकिन समय से पहले शिशु को बाहर निकालने से उसके जीवन पर संकट आ खड़ा हुआ है।

यह है मामला
मामला गढ़ी थाने का मोर गांव का है, जहां रहने वाली उर्मिला पत्नी पंकज लबाना ने करीब 15 दिन पहले उसकी मासी सास से 50 हजार रुपए ब्याज पर उधार लिए थे, लेकिन काका ससुर का लड़का (देवर) अरविंद लबाना एक महीने से पहले पैसे मांगने आ गया। उसने उर्मिला का मोबाइल ले लिया और पैसे देकर ले जाने को कहा। विवाद के दौरान अरविंद ने उर्मिला के बाल पकड़कर उसे मारने की कोशिश की। मारपीट देख पड़ौस में रहने वाली सीमा लबाना बीच बचाव करने आ गई। इस पर आरोपी अरविंद ने ईंट उठाकर सीमा की आंख पर मार दी। इससे उसकी आंख फूट गई। कुछ दांत भी टूट गए। आरोपी ने सीमा के घर पर पत्थर मारे, जिससे खिड़की के कांच भी फूट गए। सीमा को सागवाड़ा अस्पताल में उपचार के बाद उदयपुर रैफर किया गया। इधर, उर्मिला की ओर से दर्ज रिपोर्ट की जांच गढ़ी थाने के HC सूरजमल को सौंपी गई है।

मुंबई में रहता है उर्मिला का पति

उर्मिला ने बताया कि उसका पति दिमाग से कुछ कमजोर है। वह मुंबई में नौकरी करता है। इधर, उसके मामा ससुर ने उसके पति को मकान बनाकर रहने के लिए दिया है। मकान में रंगाई-पुताई और साजो सामान देखकर ससुराल ने मकान के पैसे चुकाने के लिए उर्मिला पर दबाव बना रखा है, लेकिन, उर्मिला का कहना है कि मकान में सामान सुविधा उसके पिता ने कराई है। मकान का कर्जा उसका पति चुकाएगा। इस बात को लेकर परिवार में अनबन चल रही है। ससुराल के सभी लोग उसके खिलाफ हैं।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×