Home News Business

चीन और अमेरिका के विवाद से पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि की सम्भावना

Banswara
चीन और अमेरिका के विवाद से पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि की सम्भावना
@HelloBanswara - Banswara -

चीन और अमेरिका के बीच चल रहे टैरिफ विवाद से पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि हो सकती है। दरअसल अमेरिका और चीन के बीच पहले चरण की ट्रेड डील होने से ब्रेंटक्रूड का रेट 1.6 प्रतिशत बढ़कर 65.22 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। इससे कच्चे तेल के दामों में तेजी आई है। अगले दो सप्ताह में यदि उत्पादन बढ़ाकर इसे कंट्रोल नहीं किया गया तो पेट्रोल और डीजल के दाम 1 से 1.50 रुपए तक बढ़ सकते हैं। इसका सीधा असर भारत के बाजार पर दिखेगा। हालांकि  दुनिया की दोनों प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच टैरिफ विवाद थमने से यह उम्मीद जताई जा रही है कि अब उत्पादन में बढ़ोतरी की जाएगी। 

शेयर करे

More news

Search
×