Home News Business

पुलिसकर्मी की जीप दीवार ताेड़ घर में घुसी, वृद्धा का सिर फटा

Banswara
पुलिसकर्मी की जीप दीवार ताेड़ घर में घुसी, वृद्धा का सिर फटा
@HelloBanswara - Banswara -

दानपुर थाना क्षेत्र के डूंगरा गांव में रविवार रात एक जीप रात अनियंत्रित हाेकर दीवार ताेड़ते हुए घर में घुस गई। दीवार के पत्थर लगने और गाड़ी की चपेट में आने से खाट पर साे रही 70 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हाे गई। हादसे में परिवार के अन्य सदस्य भी बाल-बाल बच गए। जीप की टक्कर से पेड़, बिजली का खंभा और बाइक भी टूट गई। घायल वृद्धा काे बाद में अस्पताल ले जाया गया। पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी काे भी चाेंटे आई हैं। जीप में दाे पुरुष और दाे महिलाएं सवार थी। जीप चालक के खिलाफ वृद्धा के परिजनों ने दानपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने जीप जब्त कर ली है। दानपुर थानाधिकारी रमेश मीणा ने बताया कि दनाक्षरी निवासी पुलिस चालक मोहनलाल डिंडोर परिवार के साथ अपनी जीप से घर लाैट रहे थे। डूंगरा गांव के नजदीक पहुंचने पर उनकी जीप अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार से जा टकराई।

दीवार के पास खाट पर सो रही थी वृद्धा

हादसा इतना जबरदस्त था कि जीप के आगे का हिस्सा दीवार ताेड़ते हुए घर के भीतर घुस गया। इससे भीतर खाट पर साे रही वृद्धा हुमली पत्नी धनजी के सिर में गंभीर चाेट लगी। बताया जा रहा है कि परिवार के अन्य सदस्य थाेड़ी दूरी पर खाना खा रहे थे, जिससे वह चपेट में नहीं आए।

हादसे के बाद माैके पर काफी ग्रामीण इकट्ठा हाे गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और जीप काे थाने ले गई। जीप में कांस्टेबल उनकी पत्नी के अलावा एक और दंपती थे। जीप का ब्रेक फेल नहीं हुआ था। एेसे में आखिर जीप का संतुलन कैसे बिगड़ा यह फिलहाल साफ नहीं है। घायल कांस्टेबल और उनकी पत्नी भी अस्पताल में भर्ती है। जीप चालक पुलिसकर्मी रिजर्व पुलिस लाइन में कार्यरत है।

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×