Home News Business

एक साल से लापता सोमली को ढूंढने पुलिस और परिजन गनोड़ा गए तो एक माह पहले घर से गई दूसरी महिला मिली

Banswara
एक साल से लापता सोमली को ढूंढने पुलिस और परिजन गनोड़ा गए तो एक माह पहले घर से गई दूसरी महिला मिली
@HelloBanswara - Banswara -

सल्लोपाट थाने में एक साल पहले सापरा गांव की सोमली की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक साल से सोमली का अता पता नहीं चल रहा था। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पर उस महिला का फोटाे डाला ताकि इसका पता चल सके। सल्लोपाट थाना के कांस्टेबल विमलकुमार को गनोड़ा के आसपास सोमली के होने की सूचना मिली। कांस्टेबल विमल सोमली के परिजनों के साथ शनिवार को गनोड़ा पहुंचे।

मोटागांव थाना के कांस्टेबल देवेंद्रसिंह ने पहले तो सोमली को गनोड़ा मंे ढूंढा, लेकिन वहां नहीं मिलने पर भुवासा गांव के तालाब किनारे होने की जानकारी मिली तो सब लोग वहां पहुंचे, लेकिन वहां जो महिला मिली वह सोमली न होकर जवरी थी, जो सरकनी गांव से एक माह पहले घर छोड़कर चली गई थी। सल्लोपाट पुलिस के साथ आए परिजन पहले तो उस महिला को सोमली समझ रहे थे, क्योंकि वह घूंघट में थी। जब उसका घूंघट उठाकर देखा तो सब हैरान रह गए क्योंकि वह सोमली न होकर जवरी थी, सोमली के परिजनों ने जवरी को पहचान लिया और बताया कि यह महिला उनके गांव के पास सरकनी गांव की रहने वाली है, जो रिश्तेदार भी है। सोमली के परिजनों ने सहानुभूति जताते हुए जवरी को अपने साथ वापस ले जाने का निर्णय लिया।

शेयर करे

More news

Search
×