Home News Business

ग्रह परिवर्तन : 1209 साल बाद शनि, गुरु और केतु की युति, चातुर्मास का समापन, मांगलिक कार्य शुरू होंगे

Banswara
ग्रह परिवर्तन : 1209 साल बाद शनि, गुरु और केतु की युति, चातुर्मास का समापन, मांगलिक कार्य शुरू होंगे
@HelloBanswara - Banswara -

देवउठनी एकादशी आज है। भगवान विष्णु 4 महीने शयन के बाद जागेंगे। इस दिन से सभी शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। देवउठनी एकादशी पर पूर्ण मुहूर्त के विवाह नहीं हैं लेकिन अबूझ मुहूर्त में लोग विवाह करा सकेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार देवउठनी एकादशी पर शनि व गुरु धनु राशि में रहेंगे। धनु, गुरु के स्वामित्व वाली राशि है। इससे 59 साल पहले 30 अक्टूबर 1960 को देवउठनी एकादशी पर गुरु, शनि की धनु राशि में थे। इस बार केतु भी शनि, गुरु के साथ धनु राशि में है। गुरु-शनि के साथ धनु राशि में केतु की युति में यह पर्व मनेगा। यह युति 1209 के बाद बनी है। इसके पूर्व देवउठनी एकादशी या किसी भी रुप में गुरु-शनि एवं केतु की युति 16 अक्टूबर 0810 में बनी थी।
देवउठनी एकादशी पर बिना मुहूर्त के विवाह होंगे। घरों में दीपदान और तुलसी विवाह होंगे। ज्योतिषविद् पं. भवानी खंडेलवाल के अनुसार एकादशी सुबह 9.55 बजे से शुरू होगी और शुक्रवार दोपहर 12.24 बजे तक रहेगी। पद्मपुराण व शास्त्रों की मान्यता है इस दिन तुलसी का विवाह से कन्यादान का पुण्य प्राप्त होता है। पं. खंडेलवाल के अनुसार इस बार एकादशी पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में है। दिन शुक्रवार होने से आने वाले 8 महीने के लिए यह सुखदायी रहेगी। गुरु, धनु राशि का स्वामी है। शनि-केतु भी धनु के लिए सम है। इन तीनों ग्रहों की युति से राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा वातावरण रहेगा। देवउठनी एकादशी पर अबूझ मुहूर्त के विवाह होंगे। ज्योतिषियों के अनुसार अगली देवउठनी एकादशी 1 जुलाई 2020 को होगी।

धनु संक्रांति, मीन संक्राति और शुक्र अस्त से रुकेंगे विवाह
15 दिसंबर 2019 से 15 जनवरी 2020 तक सूर्य धनु संक्रांति रहेगी। 15 मार्च से 15 अप्रैल 2020 तक मीन संक्रांति रहेगी। 29 मई से 12 जून 2020 तक शुक्र अस्त रहेगा। इस बीच विवाह और मांगलिक कार्य नहीं नहीं होंगे।
विवाह के लिए सिर्फ 12 शुभ मुहूर्त
2019 : नवंबर- 19, 20, 21, 22, 23, 28, 30
दिसंबर- 1, 2, 7, 11, 12
2020 : जनवरी- 15, 18, 20, 29, 30, 31
फरवरी- 4, 9, 10, 16, 25, 26, 27
मार्च- 2, 3, 11 अप्रैल- मलमास
मई- 1, 2, 4, 6, 8, 12, 17, 18
जून- 13, 15, 30

शेयर करे

More news

Search
×