Home News Business

काेराेनाकाल में खिलखिलाती तस्वीर:थाने में मंगल गीत, छुट्‌टी नहीं मिली, सहकर्मियों ने हल्दी रस्म की

Banswara
काेराेनाकाल में खिलखिलाती तस्वीर:थाने में मंगल गीत, छुट्‌टी नहीं मिली, सहकर्मियों ने हल्दी रस्म की
@HelloBanswara - Banswara -
डूंगरपुर/बांसवाड़ा : काेराेनाकाल की इस बड़ी आपदा में सबसे ज्यादा चुनाैतीभरी ड्यूटी इन दिनों पुलिस महकमा निभा रहा है। ड्यूटी के चलते यह अपने परिवार से भी दूर हाे गए हैं। पर, कोतवाली में काेराेनाकाल के दाैरान एक खिलखिलाती तस्वीर सामने आया। यहां पदस्थापित महिला कांस्टेबल आशा रोत की शादी 30 अप्रैल काे हाेने वाली है।

.ड्यूटी के चलते छुट्टियां कम ही मिली। गुरुवार से छुट्टियां स्वीकृत हुई ताे रवानगी से पहले आशा की शादी काे पूरे थाने ने यादगार बना दिया। पुलिस थाना परिसर में हल्दी रस्म का कार्यक्रम किया। इस दाैरान थानाधिकारी दिलीपदान चारण, पुलिस स्टाफ व महिला कांस्टेबल ने ड्यूटी के बीच हल्दी की रस्म का निर्वहन किया।

इस दाैरान महिला कांस्टेबल विवाह के मंगल गीत गाए गए। व्यस्तता के बीच आशा काे शादी से पहले अपनों का अहसास दिलाया। आशा राेत हिराता गांव की रहने वाली है। काेटाणा माथुगामड़ा में शादी हाेने वाली है। हाल में वह राज्य सरकार की तरफ से घोषित जन अनुशासन पखवाड़े के तहत लगातार ड्यूटी भी कर रही है।

शेयर करे

More news

Search
×