Home News Business

मरीजों का आंकड़ा 99 लाख के पार; राजस्थान में 3 लाख के करीब, बाँसवाड़ा में 2268

Banswara
मरीजों का आंकड़ा 99 लाख के पार; राजस्थान में 3 लाख के करीब, बाँसवाड़ा में 2268
@HelloBanswara - Banswara -

देश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 99 लाख के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में कुल 17 हजार 546 मामले सामने आए और 27 हजार 478 लोग कोरोना से ठीक हुए। इसी के साथ देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 99 लाख 2 हजार 943 पहुंच गया। इनमें 3 लाख 40 हजार 943 मरीजों का इलाज चल रहा है और 1 लाख 43 हजार 667 लोगों की जानें जा चुकी हैं। देश में अब तक 94 लाख 15 हजार 86 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

वहीं, कोरोना को लेकर दिल्ली के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट में भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में यहां कुल 69 हजार 944 टेस्ट किए गए, जिनमें सिर्फ 1376 नए मामले ही सामने आए। यानि पॉजिटिविटी रेट 2.15% रही। यह दिल्ली में अब तक सबसे कम है।

मध्यप्रदेश में 10वीं-12वीं की रेगुलर क्लासेस 18 दिसंबर से
मध्यप्रदेश में 18 दिसंबर से 10वीं और 12वीं की रेगुलर क्लासेस लगेंगी। यह फैसला बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। 9वीं और 11वीं की कक्षाएं शुरू करने का फैसला जिला प्रशासन पर छोड़ दिया गया है। पहली से 8वीं तक के स्कूलों को खोलने का फैसला कोरोना संक्रमण की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। यह निर्णय एमपी बोर्ड व सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों पर लागू होगा। मप्र स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। इस संबंध में एक-दो दिन में आदेश जारी किए जाएंगे।

हिमाचल में 4 जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू बढ़ा
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू 5 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। कैबिनेट की बैठक में सोमवार को शिमला, मंडी, कांगड़ा और कुल्लु जिले नाइट कर्फ्यू को बढ़ाने का फैसला किया गया। शादी व अन्य कार्यक्रमों में अधिकतम 50 लोगों के शामिल होने की शर्त भी लागू रहेगी।

IIT मद्रास में 66 स्टूडेंट्स को कोरोना
IIT मद्रास में 66 स्टूडेंट्स और 5 स्टाफ मेंबर्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य सरकार के आदेश से फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स के लिए इंस्टीट्यूट 7 दिसंबर को खोला गया था। अब सभी डिपार्टमेंट को बंद कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कैम्पस में शुरुआती दो केस 1 दिसंबर को ही मिले थे। इसके बाद 10 दिसंबर फिर 14 दिसंबर को कुछ और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। तीन दिन में ही यहां 55 केस आ चुके हैं। इसके बाद इस कैम्पस को कोविड हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि अभी कैम्पस में 774 स्टूडेंट्स हैं। सभी के टेस्ट किए जा रहे हैं और उन्हें बाहर जाने की मनाही कर दी गई है। सबसे ज्यादा केस दो हॉस्टल कृष्णा और जमुना में आए हैं। इनके अलावा कुछ फैकल्टी मेंबर्स और मेस के कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • दिल्ली में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 10 हजार के पार पहुंच गया है। अब तक 10 हजार 74 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से 2 हजार 698, यानी 27% मौतें नवंबर में ही हुई हैं। अक्टूबर में 1161 और सितंबर में 929 लोगों ने जान गंवाई थी। दिसंबर के 13 दिनों में 754 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज में कोरोना के एडवांस सिंप्टम्स नजर आए हैं। उन्हें रोहतक के पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (PGIMS) में भर्ती किया गया है। PGIMS के PRO डॉ. गजेंद्र सिंह ने कहा कि विज को रेमडेसिविर का एक कोर्स दिया जा चुका है। डॉक्टरों की एक टीम फैसला करेगी कि उन्हें प्लाज्मा थैरेपी दी जाए या नहीं।
  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO अदार पूनावाला ने कहा है कि जनवरी से देश में वैक्सीनेशन शुरू हो सकता है। इस महीने के आखिर तक उनकी कंपनी की वैक्सीन को इमरजेंसी यूज की मंजूरी मिल जाएगी। हालांकि, बड़े पैमाने पर यूज के लिए लाइसेंस मिलने में अभी समय लगेगा। पूनावाला ने कहा कि देश की 20% आबादी को वैक्सीन लग जाएगी तो अगले साल अक्टूबर तक हालात सामान्य होने लगेंगे।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली
यहां सोमवार को 1376 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2854 लोग ठीक हुए और 60 की मौत हो गई। अब तक यहां 6 लाख 8 हजार 830 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 15 हजार 247 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 5 लाख 83 हजार 509 लोग ठीक हो चुके हैं।

2. मध्यप्रदेश
यहां सोमवार को 1058 केस आए। यह बीते 27 दिनों में नए मरीजों का सबसे कम आंकड़ा है। इससे पहले 17 नवंबर को 922 केस आए थे। राज्य में 1084 मरीज ठीक हो गए, जबकि 8 मरीजों की मौत हो गई। यहां अब तक 2 लाख 24 हजार 636 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2 लाख 8 हजार 421 ठीक हो गए, जबकि 3 हजार 412 की मौत हो गई। अभी 12 हजार 803 का इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
राज्य में पिछले 24 घंटे में 1120 लोग संक्रमित पाए गए। 1389 लोग ठीक हुए और 11 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 28 हजार 803 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12 हजार 918 मरीजों का इलाज चल रहा है। 2 लाख 11 हजार 703 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि 4182 की मौत हो चुकी है।

4. राजस्थान
राज्य में रविवार को 1250 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 631 लोग ठीक हुए और 13 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 92 हजार 539 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16 हजार 200 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 73 हजार 784 लोग ठीक हो चुके हैं, 2555 की मौत हो चुकी है।

5. महाराष्ट्र
राज्य में 2949 लोग पिछले 24 घंटे के अंदर संक्रमित पाए गए। 4610 लोग ठीक हुए और 60 की मौत हो गई। अब तक 18 लाख 83 हजार 365 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 72 हजार 383 मरीजों का इलाज चल रहा है। 17 लाख 61 हजार 615 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 48 हजार 269 हो गई है।

शेयर करे

More news

Search
×