11925 पॉजिटिव में से 11,733 ठीक हुए, 752 की जांच में पांच संक्रमित मिले
752 की जांच में पांच संक्रमित मिले
{एमजी अस्पताल की काेराेना जांच लैब से शुक्रवार को 752 लोगों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। जिनमें से 5 नए संक्रमित मिले है। जारी रिपाेर्ट के मुताबिक परतारपुर क्षेत्र से दाे, छोटा डूंगरा, बोदला बोरवट और गढ़ी से एक-एक संक्रमित मिला है। वहीं शुक्रवार काे एक बार फिर शहर से संक्रमण का काेई नया मामला सामने नहीं अाया। हालांकि शहरी क्षेत्र से सैंपलिंग भी कम थी। शुक्रवार को संक्रमण दर 0.66 प्रतिशत रही।