Home News Business

पिछली रात में शहर में डेढ़ इंच बरसा पानी,सीजन के बाद मानसून, अब तक औसत 961.79 एमएम

Banswara
पिछली रात में शहर में डेढ़ इंच बरसा पानी,सीजन के बाद मानसून, अब तक औसत 961.79 एमएम
@HelloBanswara - Banswara -

गुरुवार रात काे ढाई बजे मौसम में आए बदलाव से अचानक तेज बारिश शुरू हाे गई। बांसवाड़ा शहर में 40 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिले में मानसून की अवधि 15 सितंबर तक समाप्त हो जाती है, लेकिन इस बार 15 सितंबर के बाद भी बारिश का दौर जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 सितंबर तक बारिश का दौर बने रहने की संभावना है। रात में तेज बारिश के दौरान कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद हो गई, जिसे बहाल करने के लिए कुशलबाग जीएसएस और रोहिणी जीएसएस के तकनीकी कर्मचारी और अभियंता रात में फाल्ट ढूंढने और उसे ठीक करवाने का काम करते रहे। जिले में दानपुर में 8 और कुशलगढ़ में 24 घंटों में 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जिले में 1 जून से लेकर अब तक औसत 961. 79 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जबकि पिछले वर्ष मानसून सीजन में 15 सितंबर तक 1281.3 एमएम औसत बारिश हुई थी। दूसरी ओर शुक्रवार काे दिन में उमस का असर बरकरार रहा।

शेयर करे

More news

Search
×