Home News Business

6 ग्राम विकास अधिकारियों को नोटिस

Banswara
6 ग्राम विकास अधिकारियों को नोटिस
@HelloBanswara - Banswara -

अरथूना पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने अपने क्षेत्र के 6 ग्राम विकास अधिकारियों काे कारण बताओ नोटिस दिए हैं। जिसमें बताया कि 17 मार्च काे स्वामित्व योजना के तहत पंचायत समिति से मैप 1 वितरित किया गया था। इसमें मैप 1 संबंधित कार्य 7 दिनों में पूरा करना था, लेकिन ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा काम में रुचि नहीं दिखाकर काम काे पूरा नहीं किया गया।

बीडीओ ने अगले 7 दिनों में काम पूरा करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हाेगी। बीडीओ द्वारा झड़स वीडीओ भारती चरपाेटा, गाेसाई का पारड़ा आशीष डामाेर, सारनपुर/पादेड़ी अनिल जाेशी, आंजना संगीता डामाेर, ईटाउवा मिलिन पाटीदार, बिलाेदा कमलेश डामाेर के नाम शामिल है।

शेयर करे

More news

Search
×