Home News Business

डाॅक्टर काे तबादला और परिचित को लिपिक भर्ती में चयन का झांसा देकर ठगे 9.37 लाख

Banswara
डाॅक्टर काे तबादला और परिचित को लिपिक भर्ती में चयन का झांसा देकर ठगे 9.37 लाख
@HelloBanswara - Banswara -

दोनों आरोपी जयपुर के, एक आरोपी ने खुद काे सचिवालय में कार्यरत बताया, केस दर्ज

एमजी अस्पताल में कार्यरत डाॅ. सुरेश कुमार यादव से उनका तबादला कराने और उनके परिचित का लिपिक भर्ती में चयन कराने का झांसा देकर एक कॉलर ने 9.37 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। इसका पता चलते ही डाॅ. सुरेश ने कोतवाली में जयपुर के शाहपुरा निवासी मनाेज कुमार यादव और डाॅ. रवि यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

अपनी रिपोर्ट में डाॅ. सुरेश कुमार ने बताया कि वह एक सालभर से एमजी अस्पताल में ईएनटी डॉक्टर के रूप में कार्यरत है। जयपुर के शाहपुरा निवासी मनाेज कुमार यादव ने उन्हें काॅल किया और डाॅ. रवि यादव का परिचित हाेना बताया। मनाेज ने खुद काे आरएएस अधिकारी बताकर सचिवालय जयपुर में कार्यरत हाेना बताया।

डॉ. सुरेश ने डाॅ. रवि से बात की ताे उन्होंने भी मनाेज के सचिवालय में कार्यरत हाेना बताया। 18 मई काे दोबारा मनाेज ने काॅल कर डाॅ. सुरेश से कहा कि वह सचिवालय में एमसीएस (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) सेवाएं राेहित कुमार सिंह के अधीन कार्यरत है। साथ ही किसी परिचित का तबादला वह करवा देगा।

इस पर डॉ. सुरेश ने तबादला कराने की हामी भर दी और मनाेज के खाते में 15 हजार रुपए जमा कराए। इसके बाद मनोज 23 मई काे दोबारा काॅल कर बताया कि लिपिक पद के लिए भर्ती निकली है और वह उसका नाेडल अधिकारी है। किसी का भी नाम चयन सूची में शामिल करवा सकता है।

जिस पर डॉ. सुरेश ने मनाेज कुमार के खाते में 9.37 लाख रुपए जमा करा दिए, लेकिन इसके बाद मनाेज ने काम नहीं हाेेना बताकर रुपए जल्द लौटाने का कहा। डॉ. सुरेश ने जब जयपुर सचिवालय जाकर जानकारी ली ताे पता चला कि मनाेज नाम का काेई शख्स वहां काम ही नहीं करता है। इस पर डाॅ. सुरेश ने अभियुक्त काे किसी तरह तलाशा। मनोज ने डॉ. सुरेश को अलग-अलग चेक दिए, लेकिन चेक अनादरित हाे गया। डाॅ. सुरेश ने केस दर्ज कराया है।

शेयर करे

More news

Search
×