Home News Business

लापरवाही: टीबी की रोगी को महिला वार्ड में कर दिया भर्ती

Banswara
लापरवाही: टीबी की रोगी को महिला वार्ड में कर दिया भर्ती
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| एमजी अस्पताल में मरीजों को सही इलाज नहीं मिलने की शिकायतों के बाद अब भर्ती करने में भी गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। गुरुवार को कलिंजरा क्षेत्र की एक टीबी रोगी महिला को फिमेल वार्ड में भर्ती करा दिया गया। जबकि टीबी के मरीजों के लिए पूरी तरह से अलग से वार्ड बना हुआ है। बावजूद इसके बिना पर्ची की जांच के महिला के परिजनों को फिमेल वार्ड में भर्ती कराने के लिए कह दिया गया। अस्पताल व्यवस्था और वार्डों से अनजान परिजन बीमार महिला को लेकर परिजन फीमेल वार्ड पहुंचे। जहां महिला को भर्ती आम मरीजों की कतार में ही एक बैड पर लिटा दिया गया। महिला के पित ने बताया कि पत्नी को टीबी है। गुजरात के अस्पताल से यहां लेकर आए है लेकिन यहां सामान्य वार्ड में ही भर्ती कर दिया गया है। टीबी के मरीज को इस तरह खुले में बाकि मरीजों के साथ भर्ती करने से मरीजों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है बावजूद इसे लेकर वार्ड में गंभीरता नहीं बरती गई।

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×