Home News Business

एक दिन में सबसे ज्यादा 1 लाख 16 हजार टेस्ट हुए, अब तक 32 लाख 42 हजार सैम्पल की जांच हुई

Banswara
एक दिन में सबसे ज्यादा 1 लाख 16 हजार टेस्ट हुए, अब तक 32 लाख 42 हजार सैम्पल की जांच हुई
@HelloBanswara - Banswara -

नई दिल्ली. देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 58 हजार 893 हो गई। बुधवार को 1 लाख 16 हजार 41 सैम्पल की जांच की गई। यह एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 23 मई को 1 लाख 15 हजार 364 सैम्पल की जांच की गई थी। 19 मई के बाद 25 और 26 मई को छोड़कर हर दिन एक लाख से ज्यादा जांच हुई हैं। 25 मई को 90 हजार 170 और इसके अगले दिन 92 हजार 528 रिपोर्ट आई थीं। अब तक कुल 32 लाख 42 हजार 160 सैम्पल जांचे जा चुके हैं। 

ये आंकड़े Covid19.Org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 1 लाख 58 हजार 333 संक्रमण के मामले आ चुके हैं। इनमें से 86 हजार 110 का इलाज चल रहा है। 67 हजार 692 ठीक हो चुके हैं और 4531 की मौत हो चुकी है। 

अपडेट्स...

लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को पूरा हो रहा है। अब आगे क्या कदम उठाया जाए इस पर सरकार ने मंथन शुरू कर दिया है। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा आज मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई समेत कोरोना प्रभावित 13 शहरों के अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेन्सिंग कर रहे हैं।

दक्षिण मुंबई में मेट्रो सिनेमा के पास स्थित 5 मंजिला फॉर्च्यून होटल में लगी आग गुरुवार तड़के काबू कर ली गई। इसमें फंसे 25 डॉक्टरों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बीएमसी ने कोरोनावायरस के मरीजों के इलाज में लगे डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को शहर के कई होटलों में ठहराया है।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले

तारीखकेस
27 मई7270
26 मई6,387
24 मई7111
23 मई6665
22 मई6570

पांच राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: राज्य के 52 में से 51 जिलों में संक्रमण पहुंच गया है। कटनी में 9 साल की बच्ची संक्रमित मिली है। यह जिले में कोरोना का पहला मामला है। अब निवाड़ी जिला ही संक्रमण से बचा है। प्रदेश में बुधवार रात तक 237 नए मामले सामने आए। इसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7261 हो गई है। 8 नई मौतों की पुष्टि हुई।

महाराष्ट्र: यहां बीते 24 घंटे में संक्रमण के 2190 नए मामले सामने आए, 964  मरीज ठीक हुए और 105 की मौत हुई। राज्य में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 56 हजार 948 हो गई है। 17 हजार 918 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 1897 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। सबसे ज्यादा 1097 मौतें मुंबई में हुईं हैं। शहर में कोरोना के 1044 नए मामलों के साथ ही संक्रमितों की संख्या 33 हजार 835 हो गई है।

उत्तरप्रदेश: राज्य में प्रवासियों की वजह से गांवों में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के 261 मरीज मिले। राज्य में अब तक 6983 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 1820 प्रवासी हैं। बुधवार को मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, गोरखपुर और मुजफ्फरनगर में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। राज्य में इस बीमारी से अब तक 182 मौत हो चुकी हैं।

राजस्थान: यहां गुरुवार को संक्रमण के 131 मामले सामने आए। इनमें से झालावाड़ में 69, पाली में 13, भरतपुर में 12, कोटा में 8, जयपुर में 7, नागौर में 5, दौसा में 4, जबकि अजमेर में 1 मरीज मिला। राज्य में आ 4 संक्रमित ठीक हुए और 4 की मौत हुई। राज्य के सभी 33 जिलों तक पहुंच गया। आखिरी बचे बूंदी जिले में भी बुधवार रात को पहली संक्रमित मरीज मिली।

बिहार: राज्य में गुरुवार को 54 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से गया में 12, नवादा में 10, पूर्णिया में 8, सीवान, भागलपुर और खगड़िया में 5-5, सुपौल में 3, गोपालगंज में 2, जबकि औरंगाबाद और बेगूसराय में 1-1 मरीज मिला।

शेयर करे

More news

Search
×