Home News Business

युवती को शादी करने का झांसा देकर, खुदकुशी के लिए विवश करने वाला प्रेमी गिरफ्तार

Banswara
युवती को शादी करने का झांसा देकर, खुदकुशी के लिए विवश करने वाला प्रेमी गिरफ्तार
@HelloBanswara - Banswara -

शहर के शारदा नगर के एक कुएं में कूदकर जान देेने वाली पायल निनामा को इसके लिए मजबूर करने वाले आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाल भैयालाल आंजना ने बताया कि पायल के शव के पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। जिसमें पायल ने खुदकुशी करना लिखा था। पड़ताल की तो पता चला कि पायल के बीते डेढ़ साल से भीलवान के संजय उर्फ संजू मकवाना के साथ प्रेम संबंध थे। संजय ने शादी का झांसा देकर युवती को धोखे में रखा और इससे गलत संबंध भी बनाए। लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया। इससे युवती मानसिक अवसाद में आ गई और खुदकुशी कर ली। मामले में आरोपी संजय को युवती को खुदकुशी के लिए विवश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि पायल 5 दिन से लापता थी। रविवार को शारदा नगर में एक कुएं में उसका शव मिला था। शव के पास एक डायरी मिली थी। जिसमें उसने खुदकुशी करना लिखा था।

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×