Home News Business

रसद विभाग का 42 जगह छापा पेट्रोल बेचते मिले, नष्ट कराया

Banswara
रसद विभाग का 42 जगह छापा पेट्रोल बेचते मिले, नष्ट कराया
@HelloBanswara - Banswara -

गुजरात के झालाेद के पेट्राेल पंपाें पर अवैध तरीके से पेट्राेल भरवाकर बांसवाड़ा के सीमावर्ती इलाकाें में अवैध तरीके से भंडारण करने और बेचने पर रसद विभाग हरकत में आया। विभाग की अलग-अलग टीमाें ने बड़ोदिया, कलिंजरा, भीलकुआं, मोनाडूंगर, सल्लोपाट, गांगड़तलाई, रोहनवाड़ी, शेरगढ़, चोरड़ी सरीखे सीमावर्ती इलाकाें में जांच की।

करीब 42 जगहाें पर जरीकेन में भरे गए पेट्राेल काे नष्ट कराया। डीएसओ मणि खिंची ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग परचून के सामान के साथ बाेतलाें में पेट्रोल बेच रहे हैं। गुजरात में पेट्राेल की कीमत कम हाेने से इन दिनाें झालाेद से पेट्राेल लाकर यहां बेचने के मामले बढ़ गए हैं। करीब 42 स्थानों पर अवैध तरीके से जमा पेट्राेल काे नाली में बहाया और वहां गुजर रहे वाहनों की फ्यूल टैंक में भरवाया।

पेट्राेल की अवैध बिक्री में पंप संचालकों की मिलीभगत
गुजरात में बांसवाड़ा की तुलना में 10 रुपए प्रति लीटर तक पेट्राेल सस्ता है। वहीं सीमावर्ती माेनाडूंगर के बाद सीधे 8 किलाेमीटर के दायरे में काेई पेट्राेल पंप नहीं है। इसी का फायदा उठाकर सीमावर्ती इलाकाें में कई लाेगाें ने अब पेट्राेल की अवैध बिक्री का काम शुरू कर दिया है। राेज अल सुबह और रात काे बड़ी संख्या में लाेग जरीकेन में भरकर झालाेद के पेट्राेल पंपाें से पेट्राेल यहां लाते हैं। पेट्राेल की अवैध बिक्री में झालाेद के कथित पेट्राेल पंप संचालकाें की मिलीभगत भी है। जहां मुनाफे के लिए नियमाें काे ताक पर रखकर जरीकन में कई लीटर पेट्राेल भरकर बेचा जा रहा है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×