Home News Business

आज और कल सुबह-शाम को 2-2 घंटे नहीं उड़ा सकेंगे पतंग

Banswara
आज और कल सुबह-शाम को 2-2 घंटे नहीं उड़ा सकेंगे पतंग
@HelloBanswara - Banswara -

दो दिवसीय मकर संक्रांति पर्व पर इस बार सुबह और शाम को दो घंटे पतंगबाजी पर प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर ने बताया कि सुबह 6 से 8 बजे तक तथा शाम को 5 से 7 बजे तक प्रतिबंध प्रभावी रहेगा। सुबह और शाम यही वो समय होता है जब पक्षी सुबह अपना घाेंसला छोड़कर भोजन पानी की तलाश में उड़ान भरते हुए निकलते हैं और शाम को वापसी का समय होता है। इस समय आसमान में पतंगों की डोर से उलझकर पक्षियों के कालकवलित होने की संभावनाएं ज्यादा रहती है। जिले में मकर संक्राति पर बडे़ स्तर पर पतंगबाजी होती है। इस बार यह आयोजन दो दिन तक होगा।

पक्षियों की आजादी का रखें ख्याल, घायल की दें सूचना
इधर, मकर संक्रांति पर इस बार बेजुबान पक्षियों का ध्यान रखें। क्योंकि हर साल पतंग की डोर में फंसकर कई पक्षी घायल हो जाते हैं। या फिर डोर उनके पंखों में फंस जाती है। ऐसे में युवाओं को उन्हें बचाने का पुण्य करना होगा। इसके लिए शहर के कुशलबाग में युवाओं की एक टीम मदद को तैयार है। जो घायल पक्षियों का इलाज करेगी। न्यू उत्सव फाउंडेशन के अध्यक्ष हितेश पटेल ने बताया कि कोई पक्षी अगर घायल मिलता है तो तुरंत ही 9414645807, 9414104049 या 9413580607 पर सूचना दें। इस पर तत्काल फाउंडेशन के सदस्य मौके पर जाएंगे।

शेयर करे

More news

Search
×