Home News Business

ठीकरिया समेत शहर में अब तक 10 काेराेना संक्रमित, संक्रमितों के संपर्क में आए 18 लोग क्वारेंटाइन

Banswara
ठीकरिया समेत शहर में अब तक 10 काेराेना संक्रमित, संक्रमितों के संपर्क में आए 18 लोग क्वारेंटाइन
@HelloBanswara - Banswara -

जिले में शुक्रवार काे सुबह अाैर दाेपहर में अाई काेविड-19 के सैंपल की जांच रिपाेर्ट ने एक बार फिर हडकंप मचा दिया। दाेनाें रिपाेर्ट में 9 जने नए काेराेना संक्रमित पाए गए। शहर में सूर्यानंद नगर, खांदू काॅलाेनी अाैर भागाकाेट के बाद ठीकरिया अाैर कल्लाजी की डूंगरी से भी एक-एक काेराेना संक्रमित मिले है। इसके अलावा कुशलगढ़ के पाेटलिया से एक, गनाेड़ा में दाे, गढ़ी में एक अाैर अानंदपुरी में एक काेराेना राेगी मिला है। ठीकरिया समेत शहर में अब तक 10 काेराेना संक्रमित मिल चुके हैं। इसी के साथ ही जिले में अब तक काेराेना संक्रमिताें का अांकड़ा 86 पर पहुंच चुका है। दाेपहर में अाई रिपाेर्ट में शहर में काॅलेज राेड निवासी 30 वर्षीय महिला का रिपीट सेंपल एक बार फिर पाॅजिटिव अाया। वहीं खांदू काॅलाेनी का 30 वर्षीय युवक, भागाकाेट निवासी 25 वर्षीय युवक, काॅलियाजी की डूंगरी निवासी 26 वर्षीय युवक काेराेना संक्रमित पाए गए। शहर के तीन नए संक्रमित भगाकोट में पहले आई संक्रमित महिला के संपर्क में थे। पाॅजिटिव सभी का एक-दूसरे से संपर्क रहा है। वहीं महात्मा गांधी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कार्यरत ठीकरिया निवासी 53 वर्षीय नर्स भी संक्रमित हुई है। बताया जा रहा है कि नर्स वार्ड में भर्ती एक संक्रमित महिला के लगातार संपर्क में थी। नर्स के 6 दिन पहले भी सेम्पल लिए गए थे, लेकिन तब रिपोर्ट निगेटिव थी। नर्स की बेटी भी हाल ही में नोएडा से लौटी है। उसके भी सैंपल लिए हैं। इन इलाकाें में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही नए संक्रमिताें के बेहद नजदीकियाें की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। कुछ क्लाेज कांटेक्ट वाले लाेगाें काे अाइसाेलेशन वार्ड में भी भर्ती कराया गया। वहीं कुशलगढ़ के पाेटलिया निवासी 40 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। वह डूंगरपुर से आया था, जो कि क्वारेंटाइन में था।

संक्रमितों के संपर्क में आए 18 लोग क्वारेंटाइन
गनाेड़ा के दाेनाें संक्रमित 16 मई काे मुंबई से लाैटे थे। 17 मई काे दाेनाें की सैंपलिंग की। 22 काे रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई। इनके संपर्क में अाने वाले अमथून के 12 लाेग अाैर गनाेड़ा के 6 लाेगाें काे हरेंगजी का खेड़ा में क्वारेंटाइन किया है। 50 वर्षीय बुजुर्ग मुंबई से प्रतापगढ़ पहुंचा था और प्रतापगढ़ से 13 व्यक्ति जीप में बांसवाड़ा पहुंचे थे। बुजुर्ग के साथ मुंबई से प्रतापगढ़ आए लोग पॉजिटिव निकले थे। इधर, आनंदपुरी के भंमरिया गांव की महिला उदयपुर में ही भर्ती है। महिला को 19 मई काे प्रवस पीड़ा पर एमजी अस्पताल में जटील प्रवस हुअा। रक्तस्त्राव की समस्या बढ़ने पर उदयपुर के पन्नाधाय अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच में पाॅजिटिव पाई गई। नवजात काे बाल चिकित्सालय में भर्ती किया है।

प्रसव के बाद पेट दर्द पर उदयपुर रैफर किया
गढ़ी उपखंड के भरड़ाजाल की 22 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। उसकी शादी पादेड़ी के युवक से हुई थी। 4 फरवरी को गोद भराई रस्म के बाद अपने पहर भरड़ाजाल आई हुई थी। 7 मई रात्रि प्रसव पीड़ा होने पर उसे परतापुर सीएचसी पर ले गए थे। जहां से उसे एमजी अस्पताल के लिए रैफर किया था। जहां पर सिजेरीयन डिलेवरी कराकर 13 मई को अस्पताल से डिस्जार्च किया। घर पर आने के बाद उसे पादेड़ी, कोहाला, आनंदपुरी, वाकावाड़ा, नाहली और खेरन का पारड़ा के लोग उसे मिलने आए थे। इसके बाद 19 मई को सुबह पेट में दर्द होने पर प्रसूता को एमजी अस्पताल ले गए। इसके बाद वहां से उसे उदयपुर रैफर किया। जहां उसकी कोरोना जांच की गई। जिसकी रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकली।

49 करीबियों के सैंपल लिए : शहर और ठीकरिया गांव में आए 4 पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री खंगालनी चिकित्सा विभाग के लिए मुश्किल हो गई है। एक्सपर्ट पैनल में डॉ समीर खान, डॉ जिमेश पंड्या और डॉ. अश्विन पाटीदार ने इन ने संक्रमितों के संपर्क मंे आए 49 जनों को सूचीबद्ध किया। सभी लोगों के घरों की पहचान कर देररात एमजी अस्पताल लाए। डॉ. पाटीदार ने बताया कि संपर्क ज्यादा थे, लेकिन सिर्फ करीबियों पर फोकस किया है। यहां सभी भर्ती संक्रमितों की हिस्ट्री तैयार कर संबंधित ब्लॉक को भी दी है। शहर में जो तीन संक्रमित है, वे पहली पॉजिटिव आई महिला के संपर्क में थे, जिनमें एक उसका देवर है। गुरुवार को लिए 18 सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार रहेगा।

एसडीएम पर्बतसिंह चंंूडावत ने बताया िक शहर में वार्ड 39 मेें कल्लाजी की डूंगरी में शारदा पत्नी स्व. महिपाल व गट्टु के मकान से किशन पिता नानूराम के मकान तक, ठीकरिया के वार्ड 3 में कल्पतरू वाटिका से पूर्व की ओर गिरिराज के मकान से दक्षिण की ओर गुमानसिंह पटेल से भरत राव एवं वालचंद डोडियार के मकान तक में आने-जाने वाले क्षेत्र में शुक्रवार रात 7 बजे से 5 जून रात12 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। निषेधाज्ञा की अवहेलना पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। खांदू काॅलाेनी के वार्ड 28 में जिम्मी सवाेत एडवाेकेट के यहां दुकान से सड़क तथा सड़क से पश्चिम की अाेर हीरा मेटल तक की दुकान तक कर्फ्यू रहेगा।

शेयर करे

More news

Search
×