Home News Business

दानपुर में ACB ने कार्यवाही करते हुवे 8 हज़ार की रिश्वत लेते हुवे डॉक्टर को ट्रेप कर गिरफ्तार किया

Banswara
दानपुर में ACB ने कार्यवाही करते हुवे 8 हज़ार की रिश्वत लेते हुवे  डॉक्टर को ट्रेप कर गिरफ्तार किया
@HelloBanswara - Banswara -

गर्भवती महिला का सिजेरियन करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले सरकारी डॉक्टर को ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने गिरफ्तार किया है। ACB ने डॉक्टर को रंगे हाथ 8 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा। डॉ. प्रदीप शर्मा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) दानपुर में तैनात हैं। ACB के ASP माधोसिंह सोढ़ा ने बताया कि DIG राजेंद्र प्रसाद गोयल के निर्देशन में पीड़ित की शिकायत का सत्यापन कराया। इसके बाद डॉक्टर शर्मा को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। डॉ. शर्मा मूलत: दौसा जिले की महवा तहसील के पाली गांव के रहने वाले हैं। यहां कार्रवाई के साथ ही ACB ने उनके मूल स्थान वाले निवास और बांसवाड़ा स्थित आवास पर भी कार्रवाई की। उनसे आवश्यक पूछताछ भी की जा रही है।

मीडिया को देख निकले CMHO और PMO
डॉक्टर के पकड़े जाने की सूचना के तुरंत बाद बांसवाड़ा CMHO डॉ. एचएल ताबीयार और जिला अस्पताल के PMO डॉ. रवि उपाध्याय यहां डायलाब रोड स्थित ACB के कार्यालय पहुंचे, लेकिन अगले ही पल मीडिया को देख दोनों ही अधिकारी बिना रुके मौके से निकल लिए। रिश्वत के मामले में दोनों ही विभागीय जिम्मेदारों को लेकर यहां चर्चा रही।

अच्छे नहीं पहले के अनुभव
बांसवाड़ा ACB की ओर से डॉक्टर के खिलाफ रिश्वत के मामले में पुराने अनुभव अच्छे नहीं है। पहले भी ACB ने महात्मा गांधी जिला अस्पताल के एक गायनोलॉजिस्ट को पकड़ा था। उसके पास से भी हजारों रुपए बरामद हुए थे। लेकिन, रंगे हाथ रिश्वत प्रमाणित होने के बाद भी आज तक वह नियमित सेवाएं दे रहा है। डॉक्टर्स से जुड़े अधिकांश मामलों में खुद चिकित्सा विभाग और जिम्मेदार कार्रवाई की अनुशंसा नहीं करते। ऐसे में मामला अटका ही रहता है।


FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×