Home News Business

लूट के लिए चलती बाइक पर युवक को लट्‌ठ मारे :लहूलुहान युवक ने नगदी भरा बैग नहीं छोड़ा, बाइक से पीछे लगे थे 3 बदमाश

Banswara
लूट के लिए चलती बाइक पर युवक को लट्‌ठ मारे :लहूलुहान युवक ने नगदी भरा बैग नहीं छोड़ा, बाइक से पीछे लगे थे 3 बदमाश
@HelloBanswara - Banswara -

रुपयों का कलेक्शन कर लौट रहे बाइक चालक को बदमाशों ने दिनदहाड़े लट्‌ठ मारकर लहूलुहान कर दिया। लूट की नीयत से बदमाशों ने रविवार दोपहर बाद बाइक सवार का कई किलोमीटर तक पीछा किया। सुनसान सड़क के एक मोड़ पर उसे रुकने का इशारा किया नहीं रुका तो बदमाशों ने चलती बाइक पर युवक के पीछे से सिर पर दो लट्‌ठ मारे। युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए बाइक की स्पीड बढ़ा ली, जिससे लूट होने से बच गई।

फिलहाल घायल को महात्मा गांधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बांसवाड़ा के मोटागांव थाने का है। चचेरे भाई हेमंत सोनी ने बताया कि सतीश सोनी उसके अंकल का लड़का है, जो गणपति चौक स्थित SP सिल्क मिल में सुनील मंगलानी के यहां नौकरी करता है। रविवार को वह पार्टियों से कलेक्शन करने के लिए घाटोल गया था। वहां से लौटते हुए वह चंदूजी का गड़ा आया। यहां उसका पीछा कर रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने चांदखेड़ी मोड़ के सूनसान मोड़ पर रुकने का इशारा किया। वह नहीं रुका तो बदमाशों ने उसके सिर पर लट्‌ठ से दो वार किए। इसके बाद सतीश ने उसकी बाइक की स्पीड बढ़ा दी और सीधे चंदूजी का गड़ा पहुंचा, जहां एक व्यापारी के यहां रूककर घटना की जानकारी दी। बाद में सतीश को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सावधानी ने बचाई लूट
सतीश ने बताया कि वह लूट की आशंकाओं के चलते ही कलेक्शन बैग को गले में टांगने के बाद वह बाइक पर जांघों के बीच फंसा लेता है। बाइक पर हमले के दौरान भी बदमाशों ने बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। हेमंत के मुताबिक बैग में कलेक्शन अन्य दिन अपेक्षा कम था। आज का कलेक्शन 50 हजार से कुछ ऊपर ही था।
कलेक्शन के दिन हैं फिक्स
दुकान में कलेक्शन वाले दिन फिक्स हैं। बुधवार और रविवार के अलावा कभी कभार गुरुवार को सतीश कलेक्शन पर जाता है। आज का रूट घाटोल का था। सतीश रविवार को तेजपुर, सुरपुर, घाटोल, गनोड़ा होकर चिड़ियावासा से आने वाले रूट पर था।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×