Home News Business

महिलाओं से 6.86 लाख रुपयों की धोखाधड़ी करने वाले हिस्ट्रीशीटर अक्षत को जेल

Banswara
महिलाओं से 6.86 लाख रुपयों की धोखाधड़ी करने वाले हिस्ट्रीशीटर अक्षत को जेल
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा | समूह लोन दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से 6.86 लाख रुपए ऐंठने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गुरुवार को दूसरी बार पुलिस रिमांड पूरी होने पर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हालांकि, पुलिस अक्षत से ऐंठे गए रुपए बरामद नहीं कर पाई है।

अक्षत पर आरोप है कि उसने कुछ महिलाओं को लोन दिलाने का झांसा देकर 6.86 लाख रुपए ऐंठ लिए है। पुलिस ने अक्षत से एक पीड़ित महिला की स्‍्कूटी बरामद कर ली है लेकिन महिलाओं से ऐंठे रुपयों का क्या किया और उनकी बरामदगी के लिए पुलिस दो बार पुलिस रिमांड ले चुकी है। कोतवाल मोतीराम सारण ने बताया कि अक्षत को फिलहाल जेल हो चुकी है। रुपयों की बरामदगी को लेकर जांच जारी है।

शेयर करे

More news

Search
×