Home News Business

कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के लिए हेल्पडेस्क स्थापित, जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग की ओर से संयुक्त रूप से मिलेगी सहायता, वार रूम भी बनाया

Banswara
कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के लिए हेल्पडेस्क स्थापित, जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग की ओर से संयुक्त रूप से मिलेगी सहायता, वार रूम भी बनाया
@HelloBanswara - Banswara -

जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग की ओर से संयुक्त रूप से मिलेगी सहायता, वार रूम भी बनाया

बांसवाड़ा. कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है। यह 24x7 की तर्ज पर काम करेगा। इसके लिए जिला कलेक्टर की ओर से आदेश जारी होने के बाद हेल्पडेस्क शुरू हो चुकी है। जिलास्तर पर कोविड-19 के बिना लक्षणों वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में चिकित्सकीय सलाह, दवा आदि उपलब्ध कराने तथा लक्षण वाले मरीजों को डेडिकेटेड अस्पताल में समुचित उपचार व बैड्स उपलब्ध होने से संबंधित जानकारी मिलेगी। हेल्पडेस्क के लिए उपनियंत्रक डॉ. नंदलाल चरपोटा (9414101776) को प्रभारी नियुक्त किया गया है। कोविड अस्पताल परिसर में ही हेल्पडेस्क के रूप में स्थापित है। यहां कोई व्यक्ति जाकर भी कोविड-19 संबंधित भर्ती, उपचार आदि की जानकारी ले सकता है। आमजन 02962- 242483  पर कॉल कर 24 घंटे सहयोग प्राप्त कर सकते है।

वॉर रूम की स्थापना

कोविड के प्रभावी नियंत्रण के लिए वार रूम की स्थापना भी की है। जो अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश बुनकर के निर्देशानुसार काम करेगी। वार रूम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद राजकुमार सिंह (9414049700), जिला रसद अधिकारी हजारीलाल आलेरिया (9602724166), उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां अनिमेश पुरोहित (9414645540), प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल भाटी (9571493268), मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीके जैन (9460092485) एवं उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक निनामा  (9602158130) को सदस्य बनाया गया है।

ब्लॉकों पर बीसीमएओ को बनाया प्रभारी : आमजन को राहत मिले इसलिए ब्लॉकस्तर पर भी सहयोग मिलेगा। इसके लिए सभी बीसीएमओ को जिम्मेदारी दी गई है। सीएमएचओ डॉ. वीके जैन ने बताया कि तलवाड़ा में डॉ. दीपक पंकज (9414868333), परतापुर में डॉ. दीपिका रोत (8955645970),  बागीदौरा में डॉ. प्रवीण लबाना (9783767376), सज्जनगढ़ में डॉ. निलेश सोनी (9660931243), छोटी सवरन में डॉ. गणेश मईड़ा (9772888891), आनंदपुरी में डॉ. देंवेंद्र डामोर (9587343430), घाटोल में डॉ. भीमसिंह बागड़ी (9460044011)  एवं कुशलगढ़ में डॉ. राजेंद्र उज्जेनिया(9413625243) को प्रभारी बनाया गया है।

शेयर करे

More news

Search
×