Home News Business

चक्रवात के कारण अगले पांच दिन तेज बारिश की संभावना

Banswara
चक्रवात के कारण अगले पांच दिन तेज बारिश की संभावना
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| अरब सागर से उठे महा तूफान चक्रवात के खासे सक्रिय होने से 5 से 10 नवंबर तक तूफानी बारिश होने के आसार बने हैं। संभागीय कृषि अनुसंधान केंद्र और कृषि विज्ञान केंद्र के संभागीय निदेशक डॉ. प्रमोद रोकड़िया ने बताया कि मौसम विभाग जयपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 से 10 नवंबर तक तूफानी बारिश होने की संभावना बनी है। जिसका कारण अरब सागर से उठे महातूफान नामक चक्रवात ने विकराल रूप धारण कर लिया है। संभावना जताई जा रही है कि ये महातूफान आगे चलकर और भीषण हो सकता है।
 

शेयर करे

More news

Search
×