Home News Business

समूह लोन दिलाने का झांसा देकर 66 हजार रुपए ऐंठे

Banswara
समूह लोन दिलाने का झांसा देकर 66 हजार रुपए ऐंठे
@HelloBanswara - Banswara -

घाटोल| समूह लोन दिलाने का झांसा देकर भोयर, वाड़गुन, सिलथिया और भंवरवोड पंचायत के कई लोगों से कुल 66 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक ) की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष महिला इंटक की भावना भोई ने एसपी से अत कर लिखित में शिकायत की है। परिवाद में भावना ने शहर निवासी विनोद नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उसने समूह लोन दिलाने का झांसा देकर चार पंचायत के कई लोगों से धोखाधड़ी की है। भंवरवोड और भोयर में 15-15 हजार और सिलथिया और वाड़गुन में 18-18 हजार रुपए लिए है। लेकिन डेढ़ महीने बाद भी संबंधित व्यक्तियों और महिलाओं को लोन स्वीकृत नहीं कराया है। परिवाद में बताया कि 66 हजार रुपए की गरीबों से धोखाधड़ी की गई है। हालांकि भावना ने ऐसे और भी लोगों से धोखाथड़ी की आशंका जताई है।

शेयर करे

More news

Search
×