Home News Business

कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में 33 करोड़ बिजली का बकाया: सरकारी ऑफिसों ने नहीं भरा बिल, विभाग ने थमाए नोटिस

Banswara
कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में 33 करोड़ बिजली का बकाया: सरकारी ऑफिसों ने नहीं भरा बिल, विभाग ने थमाए नोटिस
@HelloBanswara - Banswara -

बिजली विभाग का करोड़ों रुपया सरकारी ऑफिसों में बकाया चल रहा है। मार्च महीना भी खत्म होने वाला है। जिलेभर में डिस्कॉम की ओर से बकाया बिलों का भुगतान जल्द करने की कोशिश की जा रही हैं।

बांसवाड़ा नगर परिषद और दो नगरपालिका मिलाकर देखा जाए तो 5 करोड़ से ज्यादा डिस्कॉम की वसूली बकाया चल रही है। इसे लेकर बिजली विभाग की ओर से नोटिस थमाए गए हैं। कलेक्टर प्रकाश चंद शर्मा को भी बताया गया है। जिले के बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो ,यहां पर कांग्रेस के केबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय की विधानसभा जानी जाती है। यहां पर बागीदौरा पंचायत समिति क्षेत्र से डिस्कॉम की करोड़ों की वसूली बकाया है। बागीदौरा में 20 करोड़ रुपए और आनंदपुरी में 13 करोड़ 78 हजार रुपए की वसूली बकाया है।

बांसवाड़ा जिले के सब डिविजनल घाटोल, छोटी सरवन, परतापुर, गढ़ी, कुशलगढ़ ,सज्जनगढ़ से पूरी तरह डिस्कॉम की राजस्व वसूली हो चुकी है। जिले भर से पुलिस महकमे की बात की जाए तो 5 लाख 43 हजार रुपए डिस्कॉम की बकाया राशि चल रही है। ग्राम पंचायतों की बात की जाए तो 95 लाख रुपया जिलेभर से बकाया चल रहा है। डिस्कॉम की ओर से कनेक्शन काट देने पर अब बकाया राशि जमा हो रही है लेकिन सरकारी महकमों से बकाया वसूलना डिस्कॉम के लिए मुश्किल हो रहा है।

671 करोड़ का राजस्व निर्धारण का लक्ष्य
अजमेर विद्युत विभाग निगम कार्यालय बांसवाड़ा के एसी आरके मीणा ने बताया कि 671 करोड़ का राजस्व निर्धारण का लक्ष्य था। जिसमें 666 करोड़ रुपए वसूल कर लिए हैं जबकि 5 करोड़ रुपए जल्द वसूल कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार जिले में शत-प्रतिशत राजस्व हासिल करने का लक्ष्य प्राप्त किया जा रहा है। स्थाई रूप से बिजली के कटे हुए कनेक्शन की बात की जाए तो करीब 85 करोड़ की वसूली बकाया है।

नगर परिषद का करीब चार करोड़ 52 लाख बकाया
मीणा ने बताया कि बांसवाड़ा में नगर परिषद नगर पालिका को छोड़कर डिस्कॉम के बकाया राशि का पायदान अब 90 प्रतिशत के लगभग पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि बांसवाड़ा नगर परिषद से करीब चार करोड़ 52 लाख रुपए बकाया चल रहे हैं। इसी तरह बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर पालिका के करीब 27 लाख रुपया बकाया है वहीं परतापुर नगरपालिका से 31 लाख रुपया का बिजली बिल बकाया चल रहा है। डिस्कॉम की ओर से बकाया जमा करवाने के लिए नोटिस भेजे गए है। इसके बाद नगर परिषद और नगरपालिका व डिस्कॉम के बीच खींचतान बढ़ गई है।

शेयर करे

More news

Search
×