Home News Business

गर्ल्स कॉलेज विधायक मत से खुलेगा पुस्तकालय, क्षेत्र की गरीब छात्राओं को निशुल्क मिलेगी किताबे

Pratapgarh
गर्ल्स कॉलेज विधायक मत से खुलेगा पुस्तकालय, क्षेत्र की गरीब छात्राओं को निशुल्क मिलेगी किताबे
@HelloBanswara - Pratapgarh -

प्रतापगढ़ | शहर के बांसवाड़ा रोड स्तिथ गर्ल्स कॉलेज में विधायक रामलाल मीणा का स्वागत कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ने प्रतापगढ़ में गर्ल्स कॉलेज खोलने पर माननीय मुख्यमंत्री और माननीय उच्च शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया गया। विधायक ने सभी छात्राओं को बधाई दी। तथा अपने सभी चुनावी वादो को एक-एक बुरा करने का भरोसाा दिलाया। नवीन गर्ल्स कॉलेज में जल्दी ही प्राचार्य, सह और सहायक आचार्य के पदो को भरने की बात कही। गर्ल्स कॉलेज में आवेदन करने वाली सभी छात्राओ को प्रवेश देने के लिए जरूरत पड़ी तो ओर भी सीटे बढ़वाई जाएगी। छात्रा पुजा ने भी समस्त छात्राओं की तरफ से विधायक महोदय को गर्ल्स कॉलेज खुलवाकर गरीब ग्रामीण छात्राओं को कालेज मे पढ़ने का सपना पुरा करने के लिए धन्यवाद दिया। क्षेत्र लो गरीब छात्राओं द्वारा पुस्तके खरीदने की असमर्थता बताई तो विधायक ने तुरंत ही कॉलेज में आवश्यकता अनुसार विधायक कोटे से पुस्तके खरीदकर पुस्तकालय संचालना करने की घोषणा की। कार्यक्रम को सुरेन्द्र चण्डालिया और उदयलाल अहीर ने भी सम्बोधित किया। गर्ल्स कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. विजय कुमार गुप्ता ने अगस्त माह से अब तक कॉलेज की सम्पूर्ण संचालन सम्बधित जानकारी दी। अतिथि परिचय डाॅ. मोहनलाल मेघवाल ने दिया। कार्यक्रम संचालन का डाॅ. मनीषा चोरड़िया ने किया तथा धन्यवाद धर्मराज मीणा ने दिया।

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×