Home News Business

मार्फिन नियम से पट्टे बहाल नहीं होने पर अफीम किसानों में रोष, छोटीसादड़ी में सांसद का फूंका का पुतला

Pratapgarh
मार्फिन नियम से पट्टे बहाल नहीं होने पर अफीम किसानों में रोष, छोटीसादड़ी में सांसद का फूंका का पुतला
@HelloBanswara - Pratapgarh -

छोटीसादड़ी | चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ सांसद सीपी जोशी पर अफीम काश्तकारों ने मार्फिन नियम में कटे पट्टे बहाल करने के लिए दो माह से गुमराह करने का आरोप लगाया है। अफीम किसानों का कहना है कि किसानों के फसल बुवाई का समय ही निकाल दिया। इसको लेकर सभी अफ़ीम किसानों में सांसद के प्रति आक्रोश व्याप्त है। सांसद सीपी जोशी का नगर के गांधी चौराहे पर नारे बाजी करते हुए हजारों किसानों के पट्टे रोककर उन्हें बेरोजगार करने का आरोप लगाते हुए पुतला दहन किया। अफीम काश्तकारों ने बताया कि अफ़ीम किसानों पर मार्फिन नियम लागू कर हजारों किसानों के पट्टे रोक कर उन्हें बेरोजगार करने का जो काम किया है। उसको लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी रोष व्याप्त है। अफ़ीम किसानों का कहना है कि सांसद ने किसानों को पिछले दो माह से गुमराह कर पूरा शीत कालीन सत्र और किसानों के फसल बुवाई का समय ही निकाल दिया। किसानों का यह भी कहना है कि सांसद को पहले से ही यह पता था कि मार्फिन का नियम लागू करना किसानों के साथ धोखा है,तो फिर ये नियम लागू करने में उन्होंने हस्ताक्षर ही क्यों किए। पिछली बार ओसत या मार्फिन दोनों में से एक में सही गुणवत्ता पाए जाने पर पट्टा जारी करने का नियम बनाया था तो फिर इस साल की नीति में बीच का या हटाने का षड्यंत्र जानबूझकर क्यों किया गया।

अफीम बुवाई के क्षेत्रफल में कमी से नाराज है किसान
क्षेत्र के किसानों का कहना है कि सरकार के पास यदि अफ़ीम का पर्याप्त मात्रा में भंडारण है तो फिर क्यों किसानों के अफ़ीम बुवाई का क्षेत्रफल कम किया जा रहा है। किसानों को अहित कर के विदेशो से 70 प्रतिशत कोड़ीन फास्फेट आयात क्यों किया जा रहा है। किसानों कि मांग है कि अविलंब इसी सप्ताह में मार्फिन के नियम से रुके पट्टे बहाल कर किसानों को रोजगार दिया जाए अन्यथा किसानों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। किसानों का कहना है कि इसके साथ ही सरकार भारत में अफ़ीम से कोडीन फास्फेट निकालने की फैक्ट्री लगाए ताकि पांच लाख किसानों को अफ़ीम के नए पट्टे मिल सके। और लाखो किसानों को रोजगार मिलेगा। वहीं हर साल कोडीन फास्फेट खरीदने के लिए सरकार को करोड़ों रुपए विदेशो में नहीं देने पड़ेंगे। इस दौरान भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष राजमल जणवा, गजेंद्रसिंह शक्तावत, अफीम किसान समिति से विकास जाट, सुनील कुमावत, मिट्ठूलाल जणवा, लक्ष्मीनारायण, गोविंद कुमार, सूरज गुर्जर, दुर्गेश गुर्जर, पुष्कर गुर्जर, सुनील गुर्जर, दशरथ आंजना, महिपाल गुर्जर, नेपाल आंजना मौजूद रहे।
 

शेयर करे

More news

Search
×