Home News Business

कल से उदयपुर के लिए तीन, डूंगरपुर के लिए 2 और एक चित्तौड़गढ़ के लिए नई बसें चलेगी, सभी यात्रियों के लिए मास्क जरूरी

Banswara
कल से उदयपुर के लिए तीन, डूंगरपुर के लिए 2 और एक चित्तौड़गढ़ के लिए नई बसें चलेगी, सभी यात्रियों के लिए मास्क जरूरी
@HelloBanswara - Banswara -

लॉकडाउन के बाद अब रोडवेज बसों का संचालन लगातार बढ़ रहा है। 11 जून से बांसवाड़ा डिपो से 6 नई बसों का संचालन होगा। मुख्य प्रबंधक रवि मेहरा ने बताया कि बांसवाड़ा से 3 बसें उदयपुर के लिए, 2 बसें डूंगरपुर के लिए और 1 बस चित्तौड़गढ़ के लिए चलेगी। बांसवाड़ा से उदयपुर के लिए सुबह 7 बजे रवाना होगी। उसके बाद उदयपुर से दोपहर 12 बजे बांसवाड़ा के लिए चलेगी और शाम 4 बजे पहुंचेगी। दूसरी बांसवाड़ा से उदयपुर के लिए सुबह 10.30 बजे चलेगी। फिर उदयपुर से बांसवाड़ा के लिए वापसी दोपहर 3 बजे चलेगी। तीसरी बस बांसवाड़ा से 12.30 बजे उदयपुर के लिए रवाना होगी और 4.30 बजे पहुंचेगी। फिर उदयपुर से बांसवाड़ा के लिए वापसी सुबह 7 बजे चलेगी और 11 बजे बांसवाड़ा पहुंचेगी। बांसवाड़ा से दोपहर 12 बजे चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना होगी और शाम 5 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। फिर चित्तौड़गढ़ से वापसी सुबह 7 बजे रवाना होकर बांसवाड़ा दोपहर 12 बजे पहुंचेगी। बांसवाड़ा से सुबह 8 बजे डूंगरपुर के लिए रवाना होगी जो 11 बजे डूंगरपुर पहुंचेगी। फिर डूंगरपुर से वापसी दोपहर 12 बजे करेगी और दोपहर 3 बजे बांसवाड़ा पहुंचेगी। बांसवाड़ा से डूंगरपुर अगली बस सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे डूंगरपुर पहुंचेगी। फिर डूंगरपुर से बांसवाड़ा के लिए दोपहर 3 बजे वापसी करेगी और शाम 6 बजे बांसवाड़ा पहुंचेगी।

शेयर करे

More news

Search
×