Home News Business

सब्जी वाली को मास्क देते हुवे फेलाया जा रहा फोटो फेक है

Banswara
सब्जी वाली को मास्क देते हुवे फेलाया जा रहा फोटो फेक है
@HelloBanswara - Banswara -

कल न्यू हाउसिंग बोर्ड में मिले कोरोना मरीज के बाद, यह जानकारी आई है की जिस महिला को कोरोना हुवा है वो किसी NGO से जुडी हुई है और उसने मास्क बनाये थे जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमे एक महिला तीन सब्जी वाली को मास्क वितरण कर रही है और उसमे बताया जा रहा है कि यह वहीँ महिला है जिसे कोरोना हुवा है। 

यह सिर्फ एक अफवाह है यह वो महिला नहीं है। यह फोटो बताकर अफवाह फेलाई जा रही है।

फोटो में कौन है जाने

फोटो में मास्क बांटती हुई नजर आ रही महिला प्रोग्रेस संस्थान की प्रमुख सुधा पांडे है, जिसे संक्रमित महिला ने मास्क बनाकर दिए थे। सुधा ने बताया कि तीन दिन पहले मास्क सब्जी बेचने वाली महिलाओं को निशुल्क बांटे थे। 8 अप्रैल को संक्रमित महिला ने 35 मास्क हमें दे दिए थे। वहीं बाकी महिलाओं से 600 मास्क मिले। सभी महिलाओं के मास्क हमने मिक्स कर दिए, इसमें संक्रमित महिला द्वारा बनाए गए 35 मास्क भी शामिल है। अब तक सिर्फ 7 मास्क ही बांटे हैं, बाकी कार्यालय में पड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित महिला के संपर्क में आई मास्क बनाने वाली अन्य 6 महिलाओं व परिजनों के साथ ही एनजीओ संचालिका सुधा के परिवार की भी जांच की।

शेयर करे

More news

Search
×