Home News Business

फर्जी दस्तावेज पेशकर मृतक भाई का बीमा हड़पा

Banswara
फर्जी दस्तावेज पेशकर मृतक भाई का बीमा हड़पा
@HelloBanswara - Banswara -

4 नामजद, मृतक की पत्नी की शिकायत पर भूंगड़ा पुलिस ने केस दर्ज किया


बांसवाड़ा| फर्जी दस्तावेज पेशकर मृतक भाई की इंश्याेरेंस राशि उठाने लेने के अाराेप में भूंगड़ा पुलिस ने चार जनाें के खिलाफ धाेखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

थानाधिकारी हरिशंकर ने बताया कि लांबाघाटा कुवानिया की तुलसी मकवाना ने रिपाेर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि उसके पति प्रभु मकवाना की 27 मार्च, 2020 में माैत हाे चुकी है। प्रभु का पहले बैंक अकांउट खाेल रखा था। जिसमें प्रधानमंत्री बीमा याेजना का बीमार कवर ले रखा था। जेठ रकमा मकवाना ने अामलीपाड़ा कुवानिया निवासी संजय मकवाना, कुवानिया निवासी गाेविंद भाभाेर अाैर बापूलाल गाेदा से मिलकर बैंक खाते में पति काे जीवित बताकर इंश्याेरेंस राशि जमा करा दी। रकमा ने नाॅमिनी फार्म भी भर दिया, जबकि नाॅमिनी खुद शिकायतकर्ता थी। बाकि अाराेपियाें ने जानकर भी साथ दिया। कम्पयूटर में फर्जी तरीके से मृत्यु प्रमाण पत्र गलत तारीख का जारी करवाया। बापूलाल गाेदा बैंक िमत्र ने जानते हुए भी इंश्योरेंस राशि दिलाने में सहयाेग किया। शिकायत पर चाराें के खिलाफ धाेखधड़ी करने के अाराेप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, महिला की शिकायत पर दाे अाेर लाेगाें के खिलाफ मारपीट करने अाैर छेड़छाड़ करने के अाराेप में केस दर्ज किया है। महिला ने शिकायत की है कि रविवार काे वह अपने घर पर थी। इसी दाैरान जेठ शंकर तलवार लेकर धुलेश्वर बामनिया के साथ अाया। दाेनाें रकमा के बारे में पूछने लगे। इस पर महिला ने बताया कि वह बाहर गए है। इस पर दाेनाें ने महिला काे झूठ बाेल रही है एेसा कहते हुए धकेल दिया। दाेनाें खींचतान करते हुए मारपीट करने लगे। महिला के राेने पर पड़ाैसी अाए ताे दाेनाें बाइक लेकर भाग छूटे। इस पर दाेनाें के खिलाफ मारपीट अाैर लज्जाभंग करने के अाराेप में केस दर्ज किया है।

शेयर करे

More news

Search
×