Home News Business

जिले में 100 जगहों पर 13.52 लाख रुपए की पकड़ी बिजली चोरी

Banswara
जिले में 100 जगहों पर 13.52 लाख रुपए की पकड़ी बिजली चोरी
@HelloBanswara - Banswara -

बिजली चोरों के खिलाफ विभाग सख्ती में नजर आ रहा है। विभाग ने दो दिनों में कार्रवाई करते हुए 13.52 लाख की चोरी पकड़ी है। सर्किल में अलग अलग जगहों पर विभाग के कर्मचारियों ने 262 जगहों पर जांच की जिसमें 100 जगहों पर चोरी करते हुए पकड़ी जिसमें 13.52 लाख का जुर्माना लगाया है।

वहीं 17 जगहों पर मीटर में गड़बड़ी पाई गई जिसके चलते 1.09 लाख का जुर्माना लगाया गया। सभी मामलों में मौके पर ही 22 हजार रुपये जमा भी हो गए हैं। सबसे ज्यादा बांसवाड़ा एक्सईएन सर्किल में 114 जगहों से 41 जगहों पर चोरी पकड़ते हुए 6.58 लाख का जुर्माना लगाया है। जिसमें 8 जगहों पर मीटर में गड़बड़ी पाई गई जिससे 28 हजार का जुर्माना लगाया गया। बागीदौरा एक्सईएन में 86 जगहों पर चैकिंग के दौरान 27 जगहों पर चोरी पकड़ी है जिसमें 9 जगह पर मीटर में गड़बड़ी पाई गई। जिसमें कुल 4.03 लाख का जुर्माना लगाया गया। एक्सईएन कुशलगढ़ डिवीजन में 59 जगहों पर जांच की गई।

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×