Home News Business

राेडवेज डिपाे में 21 घंटे तक रही बिजली गुल, गर्मी से यात्री बेहाल

Banswara
राेडवेज डिपाे में 21 घंटे तक रही बिजली गुल, गर्मी से यात्री बेहाल
@HelloBanswara - Banswara -

जनरेटर से सिर्फ मुख्य प्रबंधक, टिकट खिड़की और अन्य चेंबर में ही पंखे चल पाए, शुक्रवार दाेेपहर में बिजली बहाल हाेने पर यात्रियाें ने महसूस की राहत



राेडवेज बस स्टैंड पर 21 घंटाें तक बिजली सप्लाई बंद रहने से इस उमस भरी गर्मी में बसाें का इंतजार कर रहे यात्रियाें काे खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा दाे मंजिला राेडवेज कार्यालय के स्टाफ कर्मियाें का भी बुरा हाल रहा। यहां सप्लाई लाइन में फाल्ट से गुरुवार शाम 4 बजे से गुल हाे गई जाे शुक्रवार दाेपहर 1:30 बजे तक बहाल हाे पाई। इससे पहले राेडवेज बस स्टैंड पर रात काे बिजली सप्लाई बंद हाेने से मुसाफिर परेशान हुए। अगले दिन भी बस के इंतजार में बसस्टैंड पहुंचे यात्रियाें का गर्मी से हाल बेहाल रहा। जबकि दूसरी ओर प्रबंधन ने जनरेटर चला रखा था। जिससे केवल मुख्य प्रबंधक, टिकट खिड़कियाें और कुछ चेंबर के पंखे ही चल रहे थे। राेडवेज डिपाे के मुख्य प्रबंधक तारासिंह आजाद ने बताया कि उन्हाेंने शाम काे ही डिस्काॅम काे इसकी शिकायत दर्ज करवा दी थी लेकिन उनके कर्मचारियाें काे फाल्ट ही नहीं मिल रहा था। शुक्रवार काे दाेबारा लाैटे जिसके बाद दाेपहर तक सप्लाई शुरू हाे पाई।
रात में अवैध गतिविधां, बदबू से बुरा हाल: डीपो परिसर में रात काे ताे हाल और भी बुरे हैं। बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हाेने से परिसर में अंधेरा पसरा रहता है। रात में कई बार नशेड़ी भी इकट्ठा हाे जाते हंै। मुख्य प्रबंधक ने बताया कि परिसर में लाइट और सफाई के लिए सभापति से भेंट करके आग्रह किया है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×