Home News Business

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती बुजुर्ग की मौत, लोहारिया के 3 युवक और शहर की महिला को किया भर्ती

Banswara
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती बुजुर्ग की मौत, लोहारिया के 3 युवक और शहर की महिला को किया भर्ती
@HelloBanswara - Banswara -

एमजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शुक्रवार को रात साढ़े 11 बजे भर्ती एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। घाटोल क्षेत्र के निवासी बुजुर्ग शंकर पुत्र मांगीलाल हृदय रोगी थे, जिनका ऑपरेशन करवाया गया था। 30 मार्च को उदयपुर में उनकी कोरोना जांच निगेटिव आने के बाद वह घर पर ही थे। लेकिन बाद में फिर तबीयत बिगड़ने पर एमजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था। बुजुर्ग के सैंपल लिए गए हैं, इसके अलावा लोहारिया के तीन युवक और उनके ही परिवार से शहर में ब्याही एक महिला को भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि यह सभी उनके परिजन के इलाज के लिए उदयपुर गए थे, वहां अस्पताल के उसी वार्ड में एक कोरोना पॉजिटिव सामने आया था। जिस पर चारों को एहतियात के तौर पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इनके भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इधर, कुशलगढ़ के चार संदिग्धों के लिए गए सैंपल मंे से दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। गौरतलब है कि जिले में अभी तक एक भी कोरोना पॉजिटिव सामने नहीं आया है।

शेयर करे

More news

Search
×