Home News Business

8 करोड़ का अनुमान था, 43 दिन,1.64 लाख परिवारों से संपर्क और 16.26 करोड़ रुपए जुटाए

Banswara
8 करोड़ का अनुमान था, 43 दिन,1.64 लाख परिवारों से संपर्क और 16.26 करोड़ रुपए जुटाए
@HelloBanswara - Banswara -
  • अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दानदाताओं में रहा उत्साह

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण लिए दान दाताओं की भक्ति का खुमार लोगों के सर चढ़कर बोला। श्रीराम मंदिर के लिए दिए गए दान में न कोई जाति देख रहा था, न को धर्म। हर किसी ने दान दिया। 43 दिनों से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट धन संग्रह अभियान का शनिवार को समापन हो गया। इस अभियान में वागड़ में 16 करोड़ 26 लाख 931 रुपए की धनराशि संग्रहित हुई।

जहां दोनों जिले में करीब 1 लाख 64 हजार परिवारों के साथ जनसंपर्क हुआ। 10 रुपए से लेकर 11 लाख रुपए तक का दान दिया। जिसमें 1 लाख से ज्यादा राशि दान करने वालों में 46 परिवार और 50 हजार से ज्यादा राशि दान करने वाले में 116 परिवार शामिल रहे। बांसवाड़ा जिले में 9 करोड़ 13 लाख रुपए और डूंगरपुर जिले में 7 करोड़ 13 लाख धन राशि एकत्रित हुई है।

दो चरण में चले इस अभियान में जहां पहला चरण 15 जनवरी से 30 जनवरी तक चला, जिसमें वागड़ में 4 करोड़ 25 लाख धन राशि एकत्रित हुई। वहीं दूसरे चरण 31 जनवरी से 27 फरवरी तक चला। जिसमें 12 करोड़ की धन राशि एकत्रित हुई है। इस धन राशि को एक हिंदू संगठन की ओर से चलाए इस अभियान में दोनों जिलों में प्रमुख 100 टोलियों के साथ ही 10 हजार कार्यकर्ता रहे।

जिसमें अलग-अलग समाज के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। अभियान के तहत वागड़ में तीन विभाग बनाए गए। जिसमें बांसवाड़ा, डूंगरपुर और सागवाड़ा। जहां निधि संग्रह की बात करें तो बांसवाड़ा में 6 करोड़ 09 लाख, डूंगरपुर में 3 करोड़ 51 लाख और सागवाड़ा क्षेत्र में 6 करोड़ 66 लाख रुपये धन राशि एकत्रित हुई।

4 करोड़ से ज्यादा राशि कूपन के माध्यम से ली : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट धन संग्रह अभियान में 10, 100 और 1000 रुपए के कूपन देकर राशि संग्रहित की गई। 1000 रुपए से ज्यादा दान करने के लिए ट्रस्ट की ओर से रसीद दी गई।
वागड़ में हुए 16 करोड़ 26 लाख 931 धनराशि संग्रह में कुल 4 करोड़ 16 लाख 62 हजार 820 रुपए कूपन के माध्यम से धनराशि एकत्रित हुई।

बांसवाड़ा जिले की बात करें तो यहां 10 रुपए के 47,861 कूपन, 100 रुपए के 69,801 कूपन, 1000 रुपए के 7100 कूपन और 4561 रसीद काटी गई। विभाग निधि प्रमुख जयंत द्विवेदी ने बताया कि इसमें केवल आरएसएस के ही नहीं बल्कि अन्य लोग भी जिसमें कई कर्मचारी, व्यवसायी कार्यकर्ता, कई तरह के सामाजिक संगठन मिलाकर इस अभियान में जुटे रहे। दोनों जिलों केंद्र बनाए गए, जहां डिपोजिटर बनाए है, जो कूपन, रसीद को एप में डालते रहे। ये पूरी जानकारी बांसवाड़ा जिला के संघ चालक रामचंद्र बरोड़, डूंगरपुर के जिला संघ चालक मगन सोनी और विभाग संघ चालक प्रेमनाथ कटारा ने दी।

अब कूपन, रसीद से नहीं होगा निधि संग्रह : विभाग के संघ चालक प्रेमनाथ कटारा ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के लिए धन संग्रह निधि के लिए चलाया गया अभियान शनिवार को समापन हो गया है। अब कोई भी कूपन, रसीद के माध्यम से श्रीराम मंदिर के लिए धन राशि एकत्रित नहीं की जाएगी। अगर कोई राममंदिर के लिए दान देना चाहता है तो वे ट्रस्ट के सीधे खाते में जमा करा सकते हैं। ड्राफ्ट,चेक द्वारा अथवा ऑनलाइन ट्रांसफर द्वारा प्रदान कर सकते हैं। ड्राफ्ट, चेक “श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ के नाम से बनेगा।

कुवैत में रहने वालों ने 1.25 लाख रुपए और खेड़ा गांव के व्यक्ति ने उधार लेकर 2100 रुपए का सहयोग दिया
नाई भाटिया समाज 16 चोखला द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए 1 लाख 25 हजार का दान दिया। समाज के लोग ज्वाला माता मंदिर भगोरा मेें एकत्रित होकर यह फैसला लिया। खास बात यह है कि दान करने वाले सभी लोग कुवैत में नौकरी करते हैं, लेकिन मंदिर की आस्था को लेकर उन्होंने यह दान दिया।

भावसार समाज बांसवाड़ा नगर द्वारा श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में 1 लाख 09 हजार 384 रुपए का समर्पण किया गया।

गढ़ी खंड के खेड़ा गांव में जब निधि संग्रहण की टोली जब एक हरिजन के घर पहुंची तो टोली ने उसके घर की स्थिति देख उससे 50-100 का समर्पण का आग्रह किया। परिवार की स्थिति खस्ता हालत में थी, लेकिन इन्होंने उधार लेकर 2100 रुपए का समर्पण किया। दानदाता ने बताया कि मेरा घर तो बन जाएगा, पहले भगवान राम का घर बनना चाहिए।

किस क्षेत्र से कितनी राशि आई
क्षेत्र राशि
गढ़ी 1.90 करोड़
बांसवाड़ा शहर 2.07 करोड़
बागीदौरा 1.41 करोड़
गनोड़ा 82 लाख
आनंदपुरी 32 लाख
बांसवाड़ा ग्रामीण 73 लाख
सज्जनगढ़ 55 लाख
घाटोल 56 लाख
कुशलगढ़ 36 लाख

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×