Home News Business

शिक्षा के साथ विद्या ज्यादा महत्वपूर्ण : गौसंत

Banswara
शिक्षा के साथ विद्या ज्यादा महत्वपूर्ण : गौसंत
@HelloBanswara - Banswara -

नूतन उच्च माध्यमिक विद्यालय बुधवार काे राष्ट्रीय गौ संत रघुवीर दास महाराज के संरक्षण एवं जैनेंद्र त्रिवेदी सभापति नगर परिषद बांसवाड़ा के मुख्य आतिथ्य अाैर उप जिला प्रमुख विकास बामनिया के विशिष्ट आतिथ्य में हैड बॉय-हैड गर्ल का शपथ ग्रहण एवं पूर्व विद्यार्थी परिषद सम्मेलन हुआ। इस दौरान अन्य अतिथियों में सीबीईअाे नवीन मीणा, पार्षद मुकेश जोशी, संजय जैन मौजूद थे।

गौ संत रघुवीर दास महाराज ने सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित किया। संस्था प्रधान राजीव जुआ ने अतिथियों का शाल,अाैर माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया। साथ ही विद्यालय के नवीन परिसर के निर्माण के लिए अंशदान एवं आर्थिक सहायता देने वाले भामाशाहों का भी मंच पर सम्मान किया, जिसमें राजीव जुआ प्रधानाचार्य द्वारा 151000 रुपए, सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी द्वारा 51 हजार, विपिन शाह 51000, कमलेश चौबीसा 21000, कमलेश भाई 11000, आशीष पंड्या 11,000, द्रोमिल त्रिवेदी 11000, जयेश पुरोहित 10 हजार, उज्जवल जैन 10 हजार की आर्थिक राशि शाला दर्पण के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांसफर करने की घोषणा की गई। उप जिला प्रमुख डाॅ. विकास बामनिया ने हैड बाॅय अाैर हैड गर्ल काे अनुशासन एवं कर्तव्य पालन की शपथ दिलवाई। गाै संत ने छात्रों को शिक्षा ग्रहण के साथ-साथ संस्कार ग्रहण करने पर विशेष बल दिया। प्रेरक दृष्टांत के माध्यम से छात्रों में माता-पिता, शिक्षकों एवं शिक्षा मंदिर एवं राष्ट्र के प्रति अपनी भूमिका का महत्व बताते हुए व्यक्तित्व निर्माण के लिए सारगर्भित उद्बोधन दिया। पार्षद मुकेश जाेशी विद्यालय को हर संभव सहयोग के लिए वादा किया। इस अवसर पर प्रहलाद सिंह राव, पूर्व प्रिंसिपल डाया लाल जोशी, नरेंद्र जोशी, राकेश जोशी, मंजू मित्तल, आशीर्वाद जोशी, जयंतीलाल भट्ट, सुभाष सुन्दरावत, दीपिका राव, संजय साहू, जहीर अब्बास ,आशीष पंड्या, माधुरी पंडित, आर्मी ऑफिसर शबनम शेख अादि मौजूद थे। संचालन विनोद निनामा ने किया।

शेयर करे

More news

Search
×