Home News Business

गणपति पूजा के लिए चंदा नहीं दिया, घेरकर पीटा: युवक लहूलुहान, बदमाश बोले - पैसे नहीं दिए तो पूजा देखने क्यों आया

Banswara
गणपति पूजा के लिए चंदा नहीं दिया, घेरकर पीटा: युवक लहूलुहान, बदमाश बोले - पैसे नहीं दिए तो पूजा देखने क्यों आया
@HelloBanswara - Banswara -

गणपति पूजा के लिए चंदा नहीं देने वाले युवक की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। युवक गणपति विसर्जन वाले दिन भगवान की पूजा में शामिल होने चला गया था। तभी चंदा वसूलने वाले कुछ युवाओं ने उसे घेर लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। वारदात में युवक की आंख के ऊपर चोट भी आई है। बदमाशों ने बोला कि पैसे नहीं देता है तो पूजा देखने के लिए क्यों आया।

पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामला सदर थाने का है। जांच अधिकारी HC छत्रपाल सिंह ने बताया कि बेटियावाड़ा, तलवाड़ा निवासी राजेश अहारी ने रिपोर्ट दी है। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह गणपति विजर्सन के बाद घर को लौट रहा था। तभी गांव के चौराहे पर घलकिया निवासी कैलाश, गोविंद व कमा डिंडोर ने उसे घेर लिया। पहले तो उसे गालियां दी बाद में चंदा नहीं देने की बात को लेकर मारपीट की। उसने शोर मचाया तो गांव के महिपाल और काजल ने बीचबचाव कर उसे छुड़ाया। इस बीच गोविंद ने उसकी आंख पर पत्थर मारा, जो सामने सिर पर लगा। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×