Home News Business

हाउसकीपर भर्ती :33 पदों के लिए 68 उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापित हुए, 6 महीने बाद भी परिणाम नहीं

Banswara
हाउसकीपर भर्ती :33 पदों के लिए 68 उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापित हुए, 6 महीने बाद भी परिणाम नहीं
@HelloBanswara - Banswara -

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से हाउस कीपर भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम 6 से 7 महीने बाद भी जारी नहीं हुआ है। यह स्थिति तो तब है जब इस भर्ती में 33 पदों पर मात्र 68 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच के लिए सूचीबद्ध किया गया था।

दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच का काम पिछले साल सितंबर में हो चुका है। इसके बाद 6 महीने बीत गए, लेकिन अंतिम परिणाम अब तक जारी नहीं हुआ है। दस्तावेज सत्यापन का काम सामान्य प्रशासन विभाग ने किया था। इसके बाद अभ्यर्थियों के दस्तावेज सामान्य प्रशासन विभाग ने अभी तक चयन बोर्ड को नहीं भेजे हैं।

इस कारण चयन बोर्ड भी अंतिम परिणाम जारी नहीं कर पा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग की यह लापरवाही अभ्यर्थियों पर भारी पड़ रही है और वे 6 महीने से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। चयन बोर्ड ने सामान्य प्रशासन विभाग को दस्तावेज भेजने के लिए कई बार पत्र लिखा है, लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग दस्तावेज नहीं भेजे हैं।

छोटी भर्ती का यह हाल तो शिक्षक भर्ती में क्या होगा

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने सवाल उठाया कि अगर 33 पदों पर 68 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के 6 महीने बाद भी अंतिम परिणाम जारी नहीं हुआ तो चयन बोर्ड की अध्यापक भर्ती का क्या हाल होगा।

यहां तो शिक्षा विभाग व चयन बोर्ड को अध्यापक भर्ती में 48 हजार पदों पर 96 हजार अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापित करने हैं। अगर यही स्थिति रही तो अध्यापक भर्ती में अंतिम परिणाम जारी करने में महीनों लग जाएंगे।

जुलाई में हुई थी परीक्षा

भर्ती 29 मार्च 2022 को निकली थी। 5 अप्रैल से 4 मई 2022 तक आवेदन लिए गए। परीक्षा 9 जुलाई 2022 को हुई। परीक्षा में 2031 में से 1255 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 776 अनुपस्थित रहे। परिणाम 26 अगस्त 2022 को जारी किया था।

दस्तावेज सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों के दस्तावेज सामान्य प्रशासन विभाग ने अभी तक हमें नहीं भेजे हैं। कई बार रिमाइंडर भेजा, लेकिन दस्तावेज नहीं मिले। इनके बिना अंतिम परिणाम जारी करना संभव नहीं है। दस्तावेज आने के बाद ही अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। -हरि प्रसाद शर्मा, अध्यक्ष, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×