Home News Business

डिस्कॉम ने 33 पैसे प्रति यूनिट सरचार्ज बढ़ाया, अब जनवरी से मार्च तक उपभोक्ताओं से वसूल करेगा 160 करोड़ रुपए

Banswara
डिस्कॉम ने 33 पैसे प्रति यूनिट सरचार्ज बढ़ाया, अब जनवरी से मार्च तक उपभोक्ताओं से वसूल करेगा 160 करोड़ रुपए
@HelloBanswara - Banswara -

पहले ही पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़े दामों से लोग परेशान हैं। अब फिर बिजली कंपनियों ने भी सरचार्ज बढ़ाकर महंगाई का करंट दिया है। घरेलू उपभोक्ताओं पर बिजली दरों का भार लगातार बढ़ रहा है। नियमित बढ़ोतरी के साथ फ्यूल सरचार्ज सिरदर्द बन रहा है। एक बार फिर से फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं को 33 पैसे प्रति यूनिट अधिक देने होंगे। जिसकी वसूली अगले साल जनवरी, फरवरी और मार्च में होगी। अजमेर डिस्कॉम के 50 लाख उपभोक्ताओं से 160 करोड़ रुपए ज्यादा देने होंगे। वहीं बांसवाड़ा सर्किल के 2 लाख 80 हजार उपभोक्ताओं से करीब 1 करोड़ 70 लाख अधिक बिलों में राशि आएगी। डिस्कॉम प्रबंधन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जबकि बिजली कंपनियां उपभोक्ताओं पर फ्यूल सरचार्ज के रूप में अभी 40 पैसे प्रति यूनिट वसूल रही हैं।


जानिए कैसे होगी वसूली-मासिक बिल वालों से तीन और द्विमासिक वालों से दो किश्तों में लेंगे रुपए
विद्युत नियामक आयोग (आरईआरसी) हर साल बिजली खरीद समेत अन्य खर्च की गणना के बाद बिजली की टैरिफ तय करता है। इसमें आयोग फिक्स कॉस्ट के साथ वेरिएबल कॉस्ट के रूप में बिजली टैरिफ तय करता है। वेरिएबल कॉस्ट कोयला, डीजल और परिवहन के खर्च से तय होती है और निगम फ्यूल सरचार्ज के नाम पर इसकी वसूली उपभोक्ताओं से करता है। इसकी शुरुआत 2009 से की थी। इस सरचार्ज को हर तीन महीने में बदला जाता है। कंपनियां महंगी दरों पर खरीदी बिजली का अंतर भी फ्यूल सरचार्ज में वसूल रही है। जहां अजमेर डिस्कॉम ने 480 करोड़ यूनिट बिजली की सेल हुई है, जिससे उस पर 160 करोड़ रुपए भरना होगा। वहीं बांसवाड़ा जिले की बात करें तो यहां करीब 5 करोड़ यूनिट की सेल हुई है जिसके चलते यहां करीब 1.70 लाख रुपए की वसूली होगी। जो डिस्कॉम को कंपनियों को करना होगा। ये वसूली अगले साल यानी 2022 के जनवरी, फरवरी और मार्च के बिलों में जुड़कर राशि आगी।


सवालों के जवाब जो आपके लिए जरूरी हैं...

{ये फ्यूल सरचार्ज क्यों लगता है?
-यह बिजली कंपनी खर्चे के मुताबिक बढ़ाती है। जिसमें कोयला खरीद हो या अन्य तरह की जो लागत लग रही है। कंपनी उसके बाद कितना खर्च हुआ उसके अनुसार फ्यूल सरचार्ज बढ़ाती है या लगाती है।

{किस कैटेगरी वालों के लिए आएगा?
-यह सभी कैटेगरी वालों पर लगता है। यूनिट के हिसाब से वसूली होती है। जो तीन महीने में एक बार बिल में जुड़कर आता है।

{बिल में कितने राशि बढ़ जाएगी?
- हर उपभोक्ता के बिल में राशि बढ़ जाएगी। जिस हिसाब से किसी के 100 यूनिट उपभोग किया है तो उसके 33 पैसे यूनिट के हिसाब से 3.30 रुपए लगेंगे।

{बीपीएल, कृषि उपभोक्ता से भी वसूली होगी?
-पहले तो सभी की वसूली होती है, लेकिन बीपीएल, कृषि उपभोक्ता का सरकार खुद वहन करती है। उपभोक्ता को पैसे सब्सिडी से वापस उनके खाते में मिलते हैं।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×