Home News Business

देश में अब तक 3583 मौतें, 1 लाख 24 हजार 73 केस, 5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले, महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 2940 संक्रमित मिले

National
देश में अब तक 3583 मौतें, 1 लाख 24 हजार 73 केस, 5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले, महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 2940 संक्रमित मिले
@HelloBanswara - National -

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 24 हजार 73 हो गई है। संक्रमण 26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला है। इनमें से सबसे ज्यादा प्रभावित 5 राज्यों में ही 86 हजार से ज्यादा, यानी 73% मरीज हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 2940 मरीज मिले। केरल में मिले नए संक्रमितों में से 17 विदेश और 21 महाराष्ट्र से लौटे थे। वहीं, केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में कोरोना से मौतों की रफ्तार कम हुई है। 19 मई को 3.13% की दर से मौतें हो रही थीं, अब यह घटकर 3.02% हो गई है।

दुनिया में अब तक 52 लाख 9 हजार 860 लोग संक्रमित हैं। 20 लाख 92 हजार 757 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 34 हजार 878 हो गया। साऊथ कोरिया के इंचेन में 20 मई को स्कूल खुले थे। दो घंटे बाद ही इन्हें बंद करना पड़ा क्योंकि दो छात्र पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद लगभग हर छात्र की जांच की गई। ग्वाटेमाला में महामारी और गृहयुद्ध से लोग परेशान हैं। ये सड़कों पर सफेद झंडे लेकर खड़े हो जाते हैं। सफेद झंडे का मतलब है कि इन्हें भोजन चाहिए।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देशकितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका16,21,19696,3593,82,244
रूस3,26,4483,24999,825
ब्राजील3,10,92120,0821,25,960
स्पेन2,80,11727,9401,96,958
ब्रिटेन2,50,90836,042उपलब्ध नहीं
इटली2,28,00632,4861,34,560
फ्रांस1,81,57528,13263,354
जर्मनी1,79,0218,3091,58,000
तुर्की1,53,5484,2491,14,990
ईरान1,29,3417,249100,564

देश में अब तक 3583 मौतें

शुक्रवार को महाराष्ट्र में 2940, दिल्ली में 660, तमिलनाडु में 786, गुजरात में 363, राजस्थान में 150, कर्नाटक में 138, बिहार में 118, ओडिशा में 86 और आंध्रप्रदेश में 62 मरीज मिले। इनके अलावा 217 मरीज और हैं, लेकिन वे किस राज्य से हैं इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 18 हजार 447 संक्रमित हैं। इसमें से 66 हजार 330 का इलाज चल रहा है, 45 हजार 299 ठीक हुए हैं और 3583 की मौत हुई है।

भारतीयों की घर वापसी
वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से भारतीयों को लाने की कोशिश जारी है। लंदन से दिल्ली आने वाली विशेष उड़ान में सवार होने के लिए भारतीय यात्री यहां हवाई अड्डे पर पहुंचे। इससे पहले एयर इंडिया की उड़ान 1190 ने गुरुवार को वैंकूवर एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इससे 200 से अधिक भारतीय सवार आज दिल्ली और अमृतसर पहुंचे। वहीं टोरंटो से एयर इंडिया की पहली विशेष उड़ान में रवाना हुई। 

अपडेट्स

दिल्ली एम्स में आरपीसी डॉक्टर कैंटीन में काम करने वाले एक वर्कर की मौत हो गई। रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन का आरोप है कि यह मौत कोविड की वजह से हुई है, लेकिन हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट ने इसे हार्ट अटैक से हुई मौत की तरह पेश करने की कोशिश की।

रेल मंत्रालय के कार्यकारी निदेशक (आईएंडपी) राजेश दत्त बाजपेयी ने बताया कि राजधानी रूट पर चल रहीं 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में तत्काल कोटे से बुकिंग नहीं हो रही है। वेटिंग वाले यात्रियों को सफर की इजाजत नहीं है। इन ट्रेनों के लिए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 7 से बढ़ाकर 30 दिन कर दिया गया है।

  • महाराष्ट्र में 41 हजार 642 संक्रमित हैं। इनमें से मुंबई में अब तक 25 हजार 500 केस आ चुके हैं। महाराष्ट्र के कुल संक्रमितों में मुंबई के मरीज 61% हैं। देश के कुल संक्रमितों में मुंबई के मरीजों की हिस्सेदारी 22% है।
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशों में फंसे ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) को भारत आने की मंजूरी दे दी है। गृह मंत्रालय ने ओसीआई के लिए शर्तें रखी हैं।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने डब्ल्यूएचओ के एग्जीक्यूटिव बोर्ड के चेयरमैन का पद संभाल लिया है।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले

तारीखकेस
19 मई6154
21 मई6025
20 मई5547
17 मई5049
16 मई4794

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

मध्यप्रदेश, संक्रमित- 5981: राज्य के सभी जिलों में 1391 फीवर क्लीनिक शुरू कर दिए गए हैं। इनमें अभी तक 42 हजार से अधिक लोग जांच करा चुके हैं। 30 हजार से अधिक लोगों को ‘होम आइसोलेशन’ में रहने की सलाह दी गई और 6050 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैं। टेस्ट किए गए व्यक्तियों में से 2 हजार 959 व्यक्तियों को कोविड केयर अस्पताल में भिजवाया गया है।

महाराष्ट्र, संक्रमित- 44582: राज्य में शुक्रवार को 2940 नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों में से मुंबई में 25 हजार 500 केस हैं। धारावी में अब तक 1478 पॉजिटिव मिल चुके हैं। कोरोना से राज्य में 63 और मौतें हुईं। वायरस से अब तक प्रदेश में 1517 मरीजों की मौत हो चुकी है।

उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 5521: यहां शुक्रवार को संक्रमण के 6 मामले आए। इनमें 5 केस लखनऊ से हैं। अच्छी खबर यह है कि संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक बनी हुई है। अभी यहां 2173 एक्टिव मरीज हैं, जबकि 3204 ठीक हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण से 138 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान, संक्रमित- 6377: प्रदेश में शुक्रवार को 150 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से जोधपुर में 18, कोटा में 17, डूंगरपुर में 17, पाली में 15, बाड़मेर मे 14, जयपुर में 13, उदयपुर में 12, सिरोही में 9, अजमेर और झुंझुनू में 6-6, जालौर और सीकर में 5-5, भीलवाड़ा में 4, नागौर में 3, बांसवाड़ा में 2, जैसलमेर, राजसमंद, दौसा और बीकानेर में 1-1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 6281 पहुंच गया। वहीं, पाली में एक व्यक्ति की मौत भी हुई। राज्य में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 152 पहुंच गया है।

दिल्ली, संक्रमित- 12319: यहां शुक्रवार को 660 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि 330 ठीक हुए और 14 की मौत हुई। यहां मौतों के आंकड़ों में कथित हेरफेर की खबरों का स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने खंडन किया है। उनका कहना है कि मौत के संदिग्ध मामलों को कोरोना से हुई मौतों में नहीं गिना जाएगा।

बिहार, संक्रमित- 2105: यहां शुक्रवार को 118 नए मरीज मिले। इनमें से मधुबनी में 34, कटिहार में 19, बेगुसराय में 17, समस्तीपुर में 10 और गोपालगंज में 9 संक्रमित बढ़े। राज्य में कुल संक्रमितों में से एक हजार से ज्यादा प्रवासी मजदूर हैं। गुरुवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 211 मरीजों की पुष्टि हुई थी।

शेयर करे

More news

Search
×